कॉलेज की लड़कियों की फोटो लगाकर "हॉट गर्ल" के नाम से हो रही है कॉलगर्ल्स की बुकिंग
जानकारी के मुताबिक भागलपुर के महिला कॉलेज के लड़कियों का नाम कॉलगर्ल के रूप में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वेबसाइट का नाम है ''भागलपुर गर्ल्स'' और "हॉट गर्ल''।
पटना। दुनिया का सबसे पुराना धंधा भी समय के साथ-साथ नया हो रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं जिस्म के धंधे की जो अब कोठों से बाहर निकलकर इंटरनेट पर आ चुका है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर में सामने आया है। यहां कॉलगर्ल्स की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। हालांकि यह तो ट्रेंड बन चुका है लेकिन इस मामले में चौकाने वाली बात ये है कि इटरनेट पर भागलपुर के एक प्रतिष्ठित महिला कॉलेज की लड़कियों की तस्वीर पोस्ट गई है। साफ शब्दों में कहें तो कॉलेज जाने वाली लड़कियों की तस्वीरे दिखाकर दलाल कॉलगर्ल्स सप्लाई कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भागलपुर के महिला कॉलेज के लड़कियों का नाम कॉलगर्ल के रूप में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वेबसाइट का नाम है ''भागलपुर गर्ल्स'' और "हॉट गर्ल''। इन वेबसाइट्स को गूगल पर आसानी से सर्च किया जा सकता है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस के नींद हराम है। वहीं कॉलेज प्रबंधक का बेचैन हैं। इस बावत जग एसएसपी भागलपुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अबतक उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी मिल गई है अब इसके लिए एक साइबर सेल का गठन किया जाएगा। सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस को देख 'कंडोम' छिपाने लगींं कॉलगर्ल्स और कहा...
साथ ही आईपी एड्रेस से लोकेशन को भी ट्रेस किया जाएगा। वहीं इस मामले में एसपी में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर को इस मामले की कमान सौप दी है। कमान मिलते ही डीएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई होटलों और गेस्ट हाउस में चेकिंग अभियान को लेकर दबिश भी बढ़ाई है। जिसमें पुलिस को काफी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप, यू ट्यूब, फेसबुक एवं कई सोशल सेवाओं के माध्यम से इन साइटों पर संपर्क साधा जा रहा है। लेकिन आप जैसे ही दिए गए नंबरों पर संपर्क साधेंगे तो आपको गुजराती भाषा में जवाब मिलेगा। वहीं इस मामले में एसएसपी का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि यह नेटवर्क गुजरात से संचालित होता हो या गुजरात के सिम का इस्तेमाल यहां कोई कर रहा हो।












Click it and Unblock the Notifications