महिला को नहीं थी गर्भवती होने की खबर, सुपरमार्केट के बाथरूम में द‍िया था बच्‍च्‍ाी को जन्‍म

कनाडा। कनाडा की एक महिला एश्‍ले म‍िरर ने अपनी एक साल की बच्‍ची का फोटोशूट कराके उसके फोटोज सोशल मीड‍िया पर वायरल कर द‍िए हैं। फोटोशूट के दौरान बच्ची एजरा भी काफी खुश दिखीं। अब आप कहेंगे क‍ि इसमें क्‍या खास है आखिर। दरअसल,जब उन्‍होंने इस बच्‍ची को जन्‍म द‍िया तो उन्‍हें मालूम ही नहीं था क‍ि वह गर्भवती हैं। यह बात सुनने में बड़ी ही व‍िवादास्‍पद लगती है लेक‍िन सौ प्रतिशत सच है।

सुपरमार्केट के बाथरूम में द‍िया बच्‍ची को जन्‍म

नहींं थी गर्भवती होने की जानकारी

घटना के मुताबिक पिछले साल वह टोरंटो एक सुपरमार्केट में शॉपिंग कर रही थीं, तभी उन्हें पेट में दर्द शुरू हुआ। जब वह बॉथरूम गईं तो उन्होंने बच्चे का जन्म दिया। महिला का कहना है कि उस वक्त उन्हें नहीं मालूम था कि वह प्रेग्नेंट हैं, उस दौरान दुकान के सहायक प्रबंधक माल्कॉम कमयू महिला की काफी मदद की थी।

911 नंबर पर कॉल करके ली मेडिकल हेल्‍प

माल्कॉम ने बताया, 'मैंने बॉथरूम का दरवाजा खोला तो एश्ले अपनी नवजात बच्ची के साथ थीं। वह मुझे देखते ही चिल्लाने लगीं। मैंने तत्‍काल प्रभाव से अपना फोन न‍िकाला और मेड‍िकल हेल्‍प के ल‍िए 911 नंबर पर कॉल किया। सुपरमार्केट के एक कर्मचारी की मदद से आनन-फानन में महिला और उसकी नवजात बच्ची को पास के मेडिकल क्लिनिक में पहुंचाया गया। महिला ने बताया कि उन दिनों उन्होंने अपना वजन घटाया था। ज‍िसके चलते उन्‍हें अपनी प्रेगनेंसी का पता नहीं चल सका था। लेकिन ऐसा कैसे संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+