Video: मास्क ना लगाने पर फ्लाइट में महिला ने काटा बवाल, 80 साल के बुजुर्ग को मारा थप्पड़
वाशिंगटन, 28 दिसंबर: पूरी दुनिया में कोरोना अपने नए-नए स्वरूप से लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की टेंशन में डाल दिया है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को मास्क लगाने और आपस में दूरी रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बीच अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मास्क ना लगाने पर एक महिला ने 80 साल के बुजुर्ग की थप्पड़ों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला जानिए...

बुजुर्ग को मारा थप्पड़ और फिर थूका
दरअसल, एक तरफ जहां लोग फिर से मास्क लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोगों के मास्क नहीं लगाने पर उनको जागरूक किया जा रहा है, लेकिन अमेरिका से सामने आई इस घटना ने सबके होश उड़ा दिए। बुजुर्ग के मास्क नहीं लगाने से नाराज महिला इतनी गुस्से से भर गई कि उसने आव देखा ना ताव कानून अपने हाथ में ले लिया और फ्लाइट में ही बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में महिला आदमी पर थूकती हुई भी दिखाई दे रही है।

थप्पड़बाज महिला गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक यह पूरा बवाल अमेरिका में फ्लोरिडा के टैंपा से उड़कर जॉर्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने फ्लाइट में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की। वहीं वीडियो फुटेज सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब वह शख्स बिना मास्क के था। गिरफ्तार की गई महिला का नाम पैट्रीशिया कॉर्नवॉल है, जिसको एफबीआई ने पकड़ा है।

खुद महिला ने भी नहीं लगाया मास्क
फ्लाइट में बुजुर्ग को थप्पड़ मारने की घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है। घटना की गौर करने वाली बात यह है कि जो महिला मास्क ना पहनने के नाम पर झगड़ा कर रही है, उसमें खुद मास्क नहीं लगाया हुआ है। बता दें कि सभी एयरलाइन में मास्क पहनना अनिवार्य है, हालांकि यात्री खाने या पीने के लिए मास्क को हटा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने खाना खाने के दौरान मास्क हटाया था।

देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला बुजुर्ग की सीट के सामने खड़ी होकर गुस्से में बुरा भला कह रही है। इस दौरान बुजुर्ग और महिला में काफी तीखी बहस शुरू हो जाती है। इतने में गुस्से से लाल महिला शख्स को थप्पड़ मार देती है। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंमबर महिला को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वो नहीं मानती। (खबर के अंत में घटना का वीडियो )












Click it and Unblock the Notifications