पाकिस्तान में महिला ने फेंका पुरुष पर तेजाब, शादी से इंकार बना वजह
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक महिला को पुरूष पर तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक है पुरूष ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया था।

पुलिस अधिकारी बताते हैं कि महिला का नाम मोमेल माई और पीड़ित पुरुष का नाम सदाकत अली है। दोनों का लंबे समय से रिश्ता था, लेकिन माई इस बात पर ग़ुस्सा थी कि सदाकत उससे शादी नहीं करेगा। माई कहती हैं कि उसने खुद की सुरक्षा के लिए तेजाब फेंका था। अली के शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है और मुल्तान के एक अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
तेजाब फेंके जाने के सैकड़ों मामले सामने आते हैं
पाकिस्तान में यूं तो हर वर्ष तेजाब फेंके जाने के सैकड़ों मामले सामने आते हैं। लेकिन यह अपने आप में एक अनोखा मामला है जहां किसी महिला ने पुरूष पर तेजाब फेंका है।
तेजाब ने उसकी पीठ को जलाया
एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को जानकारी दी है कि कि सदाकत तेजाब फेंके जाने पर एकदम पलट गया जिसकी वजह से तेजाब ने उसकी पीठ को जलाया, चेहरे को नहीं। अली और माई, दोनों ही शादीशुदा हैं लेकिन काफी समय से दोनों एक साथ रहे थे। माई अपने पति को तलाक देकर सदाकत से शादी करना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications