पति के अवैध संबंधों के शक में बच्चे को मार डाला, भेजा VIDEO

पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क को 17 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। उस पर 2 साल की बेटी की हत्या की कोशिश का भी आरोप है।

पिट्सबर्ग। कैलिफोर्निया में एक महिला ने अपनी पति से बदला लेने की धुन में अपने मासूम बेटे को मार डाला। महिला ने उसके बाद बेटे के बेजान शरीर का वीडियो बनाकर उसके पिता को भेज दिया।

murder

पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क को 17 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। उस पर 2 साल की बेटी की हत्या की कोशिश का भी आरोप है।

किसी और महिला से संबंध होने का था शक
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। आरोपी महिला का लड़के के पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद उसने पहले उसे कई उग्र मैसेज भेजे। शिकायत में बताया गया कि क्लार्क टॉयलेट साफ करने को लेकर नाराज थी और अपने पति के किसी और के साथ संबंध होने का भी शक करती थी।

बच्चे के पिता को भेजे मैसेज में उसने कहा, 'हां बच्चे यहां सुरक्षित नहीं हैं। क्या इन बच्चों के उत्पीड़न से मुझे जेल हो जाएगी?' इसके कुछ देर बाद उसने एक और मैसेज भेजा, 'मैं इन बच्चों को मारने जा रही हूं।'

वीडियो भेजकर बताया घटनाक्रम
रात में करीब 10:14 बजे उसने एक वीडियो भेजा और उसमें बताया कि कैसे एक बच्चा मरा पड़ा है और बेटी अभी भी जिंदा है। दूसरे वीडियो में उसने बच्ची का गला पकड़ रखा था और वह चीख रही थी।

अपने किए पर जताया अफसोस
आरोपी महिला को लगा था कि उसका पति काम के बहाने किसी और महिला के साथ संबंध बनाने के लिए घर से जल्दी निकल गया है। महिला ने एक मैसेज करके बच्चे के पिता को कहा, 'मैं जानती हूं कि तुम्हें पर्याप्त सबूत मिल गए हैं जिनसे मैं जेल में होऊंगी। मैं अब यह भी बहाना नहीं बना सकती कि वह नींद में ही सांस न ले पाने की वजह से मर गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+