कोरोना वैक्सीन लगवाते ही बदली महिला की किस्मत, इस तरह रातों-रात बनी 7.4 करोड़ की मालकिन

नई दिल्ली, 9 नवंबर: कोरोना महामारी का कहर अभी भी दुनियाभर में जारी है। हालांकि वैक्सीन आ जाने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। वैसे तो भारत में शुरुआत में वैक्सीन की कमी की खबर आई, लेकिन विदेशों में हालात अगल हैं। वहां पर वैक्सीन ज्यादा है और लोग इसे लेने से बच रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह की एक योजना ने ऑस्ट्रेलिया में महिला की किस्मत बदल दी।

1 मिलियन डॉलर की लॉटरी

1 मिलियन डॉलर की लॉटरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने कोरोना वैक्सीन का शॉट लिया। इसके बाद उसकी किस्मत बदली और वो रातों-रात करोड़पति बन गई। मामले में द मिलियन डॉलर वैक्स एलायंस लॉटरी के अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से वैक्सीन लेने वाले लोगों को इनाम दिया जा रहा है। जिसमें एक महिला जोआन झू ने एक मिलियन डॉलर की लॉटरी जीती है। भारत के हिसाब से ये कीमत 7.4 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी।

30 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

30 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीनेशन शुरू होने के इतने दिनों बाद भी बहुत से लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। जिस वजह से उन्होंने लॉटरी वाली योजना शुरू की। इसके बाद 30 लाख लोगों ने वैक्सीन लेकर इसमें रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि सभी को पीछे छोड़ते हुए जोआन ने 1 मिलियन डॉलर का बंपर इनाम अपने नाम कर लिया है।

लॉटरी अधिकारी का कॉल किया मिस

लॉटरी अधिकारी का कॉल किया मिस

रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन लेने और लॉटरी में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद जोआन अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। उन्होंने कभी भी लॉटरी का अपडेट नहीं लिया। एक दिन उनको अधिकारियों ने कॉल किया, तब जाकर उन्हें पता चला कि वो 1 मिलियन डॉलर जीत चुकी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने लॉटरी अधिकारी का पहला कॉल मिस कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद जब उन्होंने दोबारा कोशिश की, तो बात हो गई। अब उनको चेक मिल गया है और वो जीती हुई राशि को खर्च करने की योजना बना रही हैं।

Recommended Video

    Australian team will tour Pakistan in March-April next year to play 3 Test, 3 ODIs | वनइंडिया हिंदी
    ये है आगे का प्लान

    ये है आगे का प्लान

    जोआन ने कहा कि मैं अपने परिवार को चीन फर्स्ट क्लास में लेकर जाना चाहती हूं। इसके अलावा उनका प्लान घर वालों को फाइव स्टार होटल में खाना खिलाने का है। वो अभी इनाम के पैसों से उपहार खरीद रही हैं। बाद में वो निवेश करेंगी, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर किसी से मांगने की जरूरत ना पड़े। जोआन के अलावा लॉटरी कंपनी ने 100 लोगों को उपहार कार्ड दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+