'War Must End': क्‍या रूस-यूक्रेन युद्ध अब हो जाएगा खत्‍म? जानें ट्रप ने पुतिन और जेलेंस्की से क्‍या हुई बात?

Russia-Ukraine War: युक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से चल रहा युद्ध के समाप्‍त होने के आसार नजर आने लगे हैं। बुधवार को अमेरिका को राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर पहले रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन के साथ बात की इसके बाद यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंक्‍सी से बात की है।

इस बात की जानकारी ट्रंप और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्‍सी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए दी है। डोनाल्‍ड ट्रप की रूस और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति से बातचीत के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के आसार नजर आने लगे हैं।

Russia-Ukraine War

गौरतलब है कि 24 फरवरी 2025 को यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए पूरे तीन साल हो जाएंगे। 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा युक्रेन पर हमला कर शुरू किया गया ये युद्ध दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा युद्ध है। जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई और पूरा युक्रेन तबाह हो गया और बड़े स्‍तर पर रूस को सैन्‍य नुकसान उठाना पड़ा है। पुतिन की ट्रप से क्‍या हुई बात?

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन से ट्रंप की क्‍या हुई बात?

ट्रंप ने भी सोशल मीडिया के जरिए ये बताया कि उनकी रूस के राष्‍ट्रपति पुनित से क्‍या बात हुई। ट्रंप ने लिखा पुतिन के साथ फोन पर सार्थक बात हुई..... हमने अन्‍य विषयों के साथ यूक्रेन और मिडिल ईस्‍ट के बारे में बात की। ट्रंप ने कहा हमने लाखों लोगों को याद किया, जो सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर में मारे गए थे। इस युद्ध में अमेरिका और रूस दोनों ही देशों ने करोड़ों लोगों को अपने करोड़ों नागरिकों को मरते देखा।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने जताई ये उम्‍मीद

ट्रप ने आगे लिखा "मुझे दृढ़ विश्वास है, हम सफल होंगे। युद्ध में लाखों लोग मारे गए हैं, यदि मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा नहीं होता, लेकिन ऐसा हुआ, इसलिए इसे समाप्त होना ही चाहिए। अब और जान नहीं जानी चाहिए! मैं इस कॉल के संबंध में राष्ट्रपति पुतिन के समय और प्रयास के लिए और कल मार्क फोगेल की रिहाई के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं...मेरा मानना ​​है कि यह प्रयास जल्‍द ही एक सफल निष्कर्ष तक पहुंचेगा!"

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के साथ ट्रंप की क्‍या हुई बात?

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से हुई बातचीत के बारे लिखा " मैंने डोनाल्‍ड ट्रंप के सार्थक बातचीत की। हमने शांति हासिल करने के अवसरों पर लंबी बात की। इसके अलाव टीम लेबल पर एक साथ काम करने की हमारी तत्‍परता और यूक्रेन की तकनीकी क्षमताओं पर बातचीत की।

यूक्रेन राष्‍ट्रपति ने बताया हमने ड्रोन और उन्नत उद्योगों सहित यूक्रेन की तकनीकी क्षमताओं पर चर्चा की। हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं उन्‍होंने आगे लिखा मैं राष्ट्रपति ट्रम्प का आभारी हूं। इसमें ट्रंप ने दिलचस्‍पी दिखाई है।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने आगे लिखा हमने सेकेट्री स्‍कॉट बेसेन्‍ ट के साथ बता की और सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और संसाधन साझेदारी पर एक नए दस्तावेज़ की तैयारी के बारे में बात की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी बातचीत का ब्योरा भी मेरे साथ शेयर किया। उन्‍होंने आगे लिखा यूक्रेन से ज़्यादा शांति कोई नहीं चाहता। अमेरिका के साथ मिलकर, हम रूसी आक्रामकता को रोकने और स्थायी, विश्वसनीय शांति सुनिश्चित करने के लिए अपने अगले कदमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, आइए इसे पूरा करते हैं। उन्‍होंने आगे लिखा हम आगे संपर्क बनाए रखने और आगामी बैठकों की योजना बनाने पर सहमत हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+