भारत में शरण के लिए बलूच नेता बुगती करेंगे दूतावास में आवेदन
नई दिल्ली। बलूचिस्तान के नेता ब्रह्मदाग बुगती ने भारत की शरण को लेकर आवेदन की तैयारी कर ली है। बलूच नेता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह भारतीय दूतावास जाकर भारत में शरण को लेकर आवेदन करेंगे।

स्विट्जरलैंड में हैं बुगती
इससे पहले पाकिस्तान मीडिया के हवाले से ऐसी खबरें आई थी कि भारत ब्रह्मदाग बुगती को शरण दे सकता है। जिसके बाद बुगती ने भारत में शरण के लिए आवेदन की योजना बनाई।
ब्रह्मदाग बुगती को पाकिस्तान सरकार ने देश से निष्कासित कर रखा है। फिलहाल बुगती स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं। बुगती ने कहा कि वो भारत सरकार से शरण देने की अपील करेंगे। हम इसके लिए सही तरीका अपनाएंगे।
ब्रह्मदाग बुगती बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीपीआर) के नेता हैं। बुगती की पार्टी इस बात की योजना बना रही कि वह पाकिस्तान के आर्मी जनरल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में आपराधिक केस दर्ज कराएगी।
पाकिस्तान के खिलाफ बलूच नेता ने बनाई है प्रचार की योजना
बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती लंबे अरसे से भारत में शरण की मांग कर रहे हैं। बता दें कि ब्रह्मदाग बुगती के दादा की 2006 में पाकिस्तानी सेना ने हत्या कर दी थी।
वह बलूच रिपब्लिकन पार्टी के संस्थापक हैं। यह वही पार्टी है जो कि पाकिस्तान से बलूचिस्तान को आजाद करने की मांग लगातार उठा रही है।
बुगती का कहना है कि अगर उन्हें भारत में शरण मिलते ही तो वह दुनिया के दूसरे हिस्सों का दौरा करेंगे और बलूचिस्तान में पाकिस्तान की ओर से की जा रही कार्रवाई से लोगों को अवगत कराएंगे। इतना ही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ कैंपेन भी चलाने की ब्रह्मदाग बुगती की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications