कैलिफोर्निया के जंगल में आग का कहर, अब तक 10 की मौत

अमेरिका का पश्चिमी राज्य कैलिफोर्निया के जंगल में भयनाक आग लगने से अब तक 10 लोगों की मौत और कई लोग सैकड़ों घायल हो गए हैं। इस आग ने ना सिर्फ जंगल को नुकसान पहुंचाया है..

कैलिफोर्निया। अमेरिका का पश्चिमी राज्य कैलिफोर्निया के जंगल में भयनाक आग लगने से अब तक 10 लोगों की मौत और कई लोग सैकड़ों घायल हो गए हैं। इस आग ने ना सिर्फ जंगल को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि कई घरों और बिजनेस इमारतों को भी खत्म कर दिया है। इस आग ने नापा और सोनोमा काउंटी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

कैलिफोर्निया के जंगल में आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया के आठ अलग-अलग प्रातों में लगभग 1,500 संरचनाएं नष्ट हो गई हैं और 57,000 एकड़ जमीन जल कर राख हो गई है। वहीं, दक्षिण कैलिफोर्निया में 4,000 से 5,000 एकड़ जमीन नष्ट हो गई है और करीब 6 बिल्डिंग ध्वस्त हुई है।

कैलिफोर्निया में 9 अक्टूबर की सुबह फैली इस आग से करीब 20,000 लोगों को पलायन होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फायर डायरेक्टर के अनुसार, सूखे में आग लगने की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

इस आग से घायल हुए लोगों को नापा और सोनोमा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अमेरिका इससे पहले एक महीने के अंदर दो बड़े तूफानों को भी झेल चुका है। पिछले कुछ महीनों से प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई लोग मारे जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+