व्हाइट हाउस के वाई-फाई सिग्नल से परेशान ओबामा एंड फैमिली
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में वाई फाई के खराब सिग्नल से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका पूरा परिवार बहुत परेशान है। अमेरिकी न्यूज चैनल सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी और पूरे परिवार की परेशानी बयां की है।

उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के एक बड़े हिस्से में वाई फाई का सिग्नल मिलता ही नहीं है। जबकि फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने कमजोर सिग्नल को 'भी असंतुलित' बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियां साशा और मालिया भी इस बात से परेशान रहती हैं।
व्हाइट हाउस में आज भी मौजूद है एक आत्मा
मिशेल ने कहा कि व्हाइट हाउस में कई जगह वाई-फाई कनेक्शन बिल्कुल नहीं होता है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वे वाई-फाई कनेक्शन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आगे आने वाले लोगों को परेशानी न हो। अमेरिका में इसी वर्ष नवंबर में चुनाव होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications