थाईलैंड की ट्रिप प्लान करने का सही मौका, हाथ से जाने मत दें

घूमने का शौक आपको जरूर होगा और बात अगर अपने शहर या देश से बाहर घूमने की हो, तो उत्साह दुगना हो जाता है। और यही उत्साह कई गुना बढ़ सकता है, अगरग आपकी पसंदीदा जगहों की सूची में थाईलैंड शामिल है। सच मानिये तो हर वक्त घूमने के लिये तत्पर बैकपैकर्स से लेकर रिटायर हो चुके लोगों की लिस्‍ट में थाईलैंड जरूर होना चाहिये।

थाइलैंड ट्रिप के एयर एशिया ऑफर के लिए यहां क्लिक करें

यह एक ऐसी शांत जगह है, जहां आप कुछ दिन के लिये आराम करने जा सकते हैं। यह एक आकर्षक द्वीप है, जहां एक से एक मनोरम दृश्‍य आपको देखने को मिलेंगे, साथ में यहां की जीवंत रातें कभी नहीं भूलने वाली हैं। और संस्कृति तो जैसे आपका ही इंतजार कर रही हो। इसलिये हम सलाह देंगे कि आपकी अगली फैमिली ट्रिप थाईलैंड में हो।

एक परिवार के रूप में अच्‍छा समय बिताने के अलावा, आपको यहां से एक भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस होगा। और सच पूछिए तो थाईलैंड से बेहतरीन जगह और कोई नहीं है।

यहां आपको सफेद रेत से युक्त शानदार बीच देखने को मिलेगा। दक्षिण में लग्‍जरी लाइफ तो उत्तर में ट्रैकिंग का अनुभव। हाथी की सवारी से लेकर सुंदर गुफाएं आपका मन मोह लेंगी। यहां बच्चों के लिये भी उत्साहवर्धक जगहें हैं। यहां बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क हैं, जहां बच्चे अनलिमिटेड मस्ती कर सकते हैं। यहां मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। इसलिये बच्चे यहां कभी बोर नहीं होते।

अगर आप अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर शंकित हैं, तो ऐसा मत सोचिये! यहां के स्थानीय लोग बेहद मिलनसार और दिल खोल कर स्वागत करने वाले हैं। अगर आप अपनी इस ट्रिप को और विस्तृत रूप देना चाहते हैं, तो बीच के पास बने रिसॉर्ट आपको ट्रांसपोर्ट की सुविधा मुहैया करायेंगे। साथ में नाश्‍ता, सैर सपाटा और गाइड, जो आपको हर जगह के बारे में विस्‍तार से बतायेंगे। यह सभी चीजें आपको बेहद सस्ते दामों में मिलेंगी। यदि आपके बच्चों को यहां का स्थानीय भोजन पसंद नहीं आता है, तो थाईलैंड में भारी संख्‍या में अंतर्राष्‍ट्रीय फास्ट फूड चेन हैं, जहां आप अपने बच्चों को ले जा सकते हैं।

नॉर्थ प्रोविंस

द्वीप जैसे कोई सामुई और फुकेट केवल नाइट पार्टी करने के लिये बेहतरीन जगहें नहीं हैं, बल्कि गोताखोरी और समुद्र में जेट स्‍कीईंग भी आप यहां कर सकते हैं। आस-पास के गांव भी आपके लिये रुचिकर हो सकते हैं, जहां आप आप हस्‍तशिल्‍प वस्‍तुएं निशानी के रूप में खरीद सकते हैं, साथ ही छोटी-छोटी जगहों पर बेहतरीन स्वाद से युक्त ताज़ा सी-फूड का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।

वास्तव में यहां पर आपको ऐसा अनुभव होगा, कि एक बार आने पर आपकी आत्मा कभी तृप्त नहीं होगी। आकर्षक चट्टानें, मनोरम द्वीप और गुफाएं इस जगह की खासियत हैं।

जंगल

यदि आपको भ्रमण करना पसंद है, तो थाईलैंड में प्रकृति आपका इंतजार कर रही है। यहां के सदाबहार हरे-भरे रहने वाले जंगल, आकर्षक चिड़ियों के समूह, खतरनाक बाघ और 40 से अधिक झरने आपको मंत्रमुग्‍ध कर देंगे। जंगल के अंदर कैम्‍प में रात और साथ में नाइट सफारी का अनुभव आप जीवन में कभी नहीं भूल पायेंगे।

राजधानी की सैर

जैसा कि हमने कहां कि थाईलैंड की नाइटलाइफ एकदम अलग होती है। कई माता-पिता रात बैंगकॉक में समुद्री यात्रा पर निकल पड़ते हैं। ऐसे में आपके परिवार के अन्‍य सदस्‍य स्‍काइट्रेन और लोकल टुकटुक की सवारी कर सकते हैं। साथ में डिस्कवरी सेंटर की सैर उनके लिये यादगार हो सकती है। और तो और यहां पर ठहरने के लिये कई सारे ऐसे स्‍थान हैं, जो आपके वॉलेट में बड़े छिद्र नहीं करेंगे।

थाईलैंड की सैर का सही समय

आप अपने परिवार के साथ थाईलैंड की सैर साल भर में कभी भी कर सकते हैं, लेकिन नवंबर से अप्रैल के बीच का समय सबसे उत्तम हैं। यूं कहिये कि दीवाली/क्रिसमस का ब्रेक आप थाईलैंड में ले सकते हैं। वैसे भी हम सभी को सर्दी के मौसम में बीच पर घूमना ज्यादा पसंद होता है। थाईलैंड की सैर के कारण आप पर ज्यादा बोझ नहीं पड़े इसके लिये एयर एशिया ने ऑफर लॉन्‍च किया है, जिसमें आपको जयपुर और त्रिची से सीधे बैंगकॉक की फ्लाइट मिलेगी वो भी सबसे कम दामों पर। जयपुर से फ्लाइट का किराया मात्र 4599 रुपए है, जबकि त्रिजी से मात्र 3599 रुपए।

तो देर किस बात की है, एयर एशिया के साथ अपनी यादगार इस ट्रिप को अभी प्लान कीजिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+