'आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार है कनाडा', जानिए खुलकर भारत के समर्थन में क्यों आया श्रीलंका?

Sri Lanka on India-Canada Khalistan Row: खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा की सरकारों के बीच चल रहे गतिरोध के बीच, श्रीलंका के दो शीर्ष अधिकारियों ने भारत का समर्थन किया है और कनाडा को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगार बताया है।

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था, कि कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख निज्जर की घातक गोलीबारी में हुई हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट के शामिल होने की संभावनमा है, जिसे भारत ने फौरन खारिज कर दिया था।

Sri Lanka on India-Canada Khalistan Row

भारत के साथ क्यों आया श्रीलंका?

अब श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने 25 सितंबर को एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है, कि "कुछ आतंकवादियों को कनाडा में सुरक्षित ठिकाना मिल गया है। कनाडाई प्रधानमंत्री के पास बिना किसी सबूत के कुछ अपमानजनक आरोप लगाने का यही तरीका है। यही बात उन्होंने श्रीलंका के लिए भी की और कहा था, कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ था, एक भयानक, सरासर झूठ था। हर कोई जानता है कि हमारे देश में कोई नरसंहार नहीं हुआ था।"

श्रीलंका के विदेश मंत्री के अलावा, भारत में निवर्तमान श्रीलंकाई उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने उसी दिन कहा था, कि "मुझे लगता है, कि भारत की प्रतिक्रिया स्पष्ट और दृढ़ और सीधी रही है। मुझे लगता है, कि जहां तक हमारा सवाल है, हम इस मामले में भारत का समर्थन करते हैं...मेरे जीवन के 40 साल श्रीलंका में विभिन्न प्रकार के आतंकवाद का सामना करते हुए बीते हैं...इस मामले पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है क्योंकि हमने सहन किया है और हमने भुगता है... आतंकवाद के प्रति हमारी सहनशीलता शून्य है।"

श्रीलंका और कनाडा में क्या झगड़ा है?

यह पहली बार नहीं है कि श्रीलंका ने कनाडा की आलोचना की है। श्रीलंका की हालिया आपत्तियां, श्रीलंकाई गृहयुद्ध पर कनाडाई सरकार की नीति के इर्द-गिर्द घूमती हैं।

श्रीलंका का गृहयुद्ध, 1983 में बहुसंख्यक सिंहली भाषी समुदाय और अल्पसंख्यक श्रीलंकाई तमिलों के बीच नीति, राजनीति, शासन, प्रतिनिधित्व आदि मुद्दों पर बढ़ते जातीय तनाव के साथ शुरू हुआ था।

श्रीलंका का ये गृहयुद्ध 2009 तक चला, जो लिबरेशन ऑफ तमिल टाइगर्स ईलम (एलटीटीई) के प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरण की हत्या के बाद खत्म हुआ। एलटीटीई एक समूह था, जिसने पूर्वोत्तर श्रीलंका में तमिलों के लिए एक अलग राज्य की मांग की थी। वह हिंसक तरीकों से अपने लक्ष्य हासिल करना चाहता था और श्रीलंका सरकार के साथ लगातार संघर्ष में था।

इस अवधि में हिंसा से बचने के लिए श्रीलंकाई, मुख्य रूप से तमिल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देशों में आप्रवासन देखा गया। कनाडाई सरकार की वेबसाइट के अनुसार, "कनाडा, श्रीलंकाई मूल के लगभग 200,000 व्यक्तियों का घर है, जो मुख्य रूप से ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में रहते हैं, जिनमें से अधिकांश तमिल मूल के हैं।"

ऐसा माना जाता है कि कनाडा की श्रीलंकाई तमिल आबादी, भारत के बाहर दुनिया में सबसे बड़ा प्रवासी है।

'पीस रिव्यू: ए जर्नल ऑफ सोशल जस्टिस' में प्रकाशित 'कनाडा के तमिल परिक्षेत्रों में जबरन प्रेषण' शीर्षक वाले विषय पर एक लेख में कहा गया है, कि यह आप्रवासन 1960 के दशक की शुरुआत में कनाडा द्वारा गैर-श्वेत जातीयताओं के लिए अपनी नीतियों में ढील देने का परिणाम था।

कनाडा सरकार ने शरणार्थियों को देश में रहने और कई तरह के लाभ प्राप्त करने का अधिकार दिया, जिसकी वजह से शरणार्थियों के साथ साथ भगोड़ों और आतंकियों के लिए कनाडा एक सुरक्षित ठिकाना बन गया।

हालांकि, इनमें से कुछ श्रीलंकाई अप्रवासियों की गतिविधियों की भी जांच की गई। लेख में कहा गया है, कि लिट्टे समर्थक "ऑपरेटिव्स" श्रीलंका में लिट्टे के संचालन के वित्तपोषण के लिए कनाडा में रहने वाले उदारवादी तमिलों से हजारों डॉलर की धनराशि की मांग करते हैं। पैसों के लिए इनके ऊपर धमकाने के भी आरोप लगते हैं।

Sri Lanka on India-Canada Khalistan Row

मौजूदा वक्त में श्रीलंका-कनाडा में क्यों बढ़ा तनाव?

वहीं, इस वर्ष, श्रीलंका ने 18 मई को कनाडा में "पहले तमिल नरसंहार स्मरण दिवस" ​​के अवसर पर ट्रूडो द्वारा जारी एक बयान को खारिज कर दिया, और श्रीलंका की तरफ से कहा गया था, कि इसमें पिछले संघर्ष से संबंधित नरसंहार के "अपमानजनक दावे" शामिल थे।

श्रीलंका ने जुलाई में कहा था, कि "कनाडा द्वारा श्रीलंका में पिछले संघर्ष की झूठी, विकृत कथा का निरंतर संदर्भ केवल स्थानीय वोट-बैंक चुनावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से है, और सांप्रदायिक सद्भाव के व्यापक लक्ष्यों के लिए अनुकूल नहीं है।"

इस वर्ष भी एक अभूतपूर्व कदम में, कनाडाई सरकार ने श्रीलंका के दो पूर्व राष्ट्रपतियों, महिंदा राजपक्षे और उनके भाई गोटबाया राजपक्षे को आर्थिक प्रतिबंधों के तहत रखा है।

कनाडाई सरकार ने कहा है, कि "श्रीलंका के नागरिक संघर्ष (1983-2009) के दौरान घोर और व्यवस्थित मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। श्रीलंका में मानवाधिकारों का हनन करने वालों के लिए प्रणालीगत दण्डमुक्ति मौलिक मानवाधिकारों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है... ।"

कनाडा की तरफ से आगे कहा गया, कि "...राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण, विशेष रूप से पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पूर्व प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान, युद्ध अपराधों में विश्वसनीय रूप से शामिल कई वर्तमान और पूर्व राज्य अधिकारियों के खिलाफ मनमाने ढंग से आरोप हटा दिए गए या उनकी सजा को पलट दिया गया।" हालांकि, श्रीलंका ने इन्हें "निराधार आरोप" करार दिया।

इसके अलावा, श्रीलंकन विदेश मंत्री साबरी ने यह भी कहा, कि कनाडाई पीएम को एक संप्रभु देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि किसी को दूसरे देशों में घुसकर बताना चाहिए, कि हमें अपने देश पर कैसे शासन करना चाहिए... हम उस बयान से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हिंद महासागर की पहचान बहुत महत्वपूर्ण है और हमें क्षेत्रीय वास्तुकला को मजबूत करने की जरूरत है। हमें अपने क्षेत्र का ख्याल रखना है.' हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है...हमें अपने मामलों का संचालन कैसे करना चाहिए, इसके बारे में हमें किसी और के द्वारा निर्देशित नहीं किया जाना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+