कुछ लोग हमेशा भूखे क्यों रहते हैं? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
कुछ लोग हमेशा भूखा महसूस क्यों करते हैं, लंदन के वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद इसका खुलासा किया है।
लंदन, अप्रैल 19: अगर आपको लगता है कि आप हमेशा भूखा महसूस करते हैं या अगर आप अपने आसपास कुछ लोगों को हमेशा भूखा रहते देखते होंगे तो आप अब हैरान मत हों। वैज्ञानिकों ने इस समस्या के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है। वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि कुछ लोग हमेशा भूखे ही क्यों रहते हैं, भले ही वो बार बार खाना क्यों ना खा रहे हों। वैज्ञानिकों ने एपिटाइ यानि हरदम भूख लगना महसूस करना और ब्लड शुगर के बीच के संबंध की पहचान कर ली है। जिसके बाद अब लोग समझ पाएंगे कि बार बार खाना खाने के बाद भी वो हमेशा भूखा क्यों महसूस करते हैं।

लंदन के वैज्ञानिकों का रिसर्च
लंदन के वैज्ञानिकों ने भूख को लेकर रिसर्च की है। ये रिसर्च 1070 लोगों पर ब्रिटेन और अमेरिका में किया गया है। पर्सनलाइज्ड रिस्पांस टू डाइट्री कंपोजिशन ट्रायल यानि पीआरईडीआईसीटी के सूत्रों ने इसको लेकर खुलासा किया है, कि रिसर्च में वैज्ञानिकों ने क्या पाया है? रिसर्च के दौरान सभी लोगों को स्टैंडर्ड नाश्ता खाने के लिए दिया गया साथ ही कहा गया कि वो बचा हुआ खाना भी अपनी मर्जी से जब मन चाहे खा सकते हैं। इसके साथ ही रिसर्च के दौरान लोगों से कहा गया कि एक बार खाने के बाद उन्हें 3 घंटे तक भूखा रहना होगा।

दो हफ्ते तक चली रिसर्च
लंदन के वैज्ञानिकों ने 1070 लोगों पर दो हफ्ते तक रिसर्च किया। इस अध्ययन के दौरान दो हफ्ते तक लगातार सभी लोगों का ग्लूगोज लगातार चेक किया जा रहा था और उसे मोबाइल एप पर दर्ज किया जा रहा था। इसके साथ ही उन्हें कितना भूख लग रहा है और वो भूख लगने के दौरान क्या क्या खा रहे हैं, इन सभी चीजों को भी विस्तार से नोट करने के लिए कहा गया था।उन्हें अपने भूख के स्तर की रिपोर्ट करने के लिए भी कहा गया।

रिसर्च में खुलासा
रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों को पता चला कि जिन लोगों को ब्लड शुगर था उनमें 10 प्रतिशत तक ज्यादा भूख दर्ज की गई। इस दौरान देखा गया कि पहला नाश्ता करने के बाद दूसरा नाश्ता करने की अवधि में ब्लड शूगर वाले लोगों को ज्यादा भूख लगता है। रिसर्च के दौरान पता चला कि रिसर्च में शामिल लोग हर दिन 300 कैलोरी का खाना खपत करते हैं।

ब्लड शूगर और भूख में संबंध
रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों को पता चला कि ब्लड शूगर के लेवल और भूख के बीच डायरेक्ट संबंध है। इसके साथ ही इस रिसर्च के दौरान शरीर का वजन बढ़ाने और वजन घटाने की बात को भी लोग समझ पाए। रिसर्च के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि लोगों का वजन बढ़ना या घटना भी ब्लड शूगर पर निर्भर करता है और वजन को लोग कैसे कंट्रोल करें और लंबे वक्त तक शरीर को कैसे स्वस्थ रखें, इसकी जानकारी भी वैज्ञानिकों को पता चल गया है।

वजन कैसे होगा कंट्रोल?
रिसर्च को देखने के बाद आनुवंशिक महामारी विशेषज्ञ और सीनियर लेखक ऐना वैलेड्स ने कहा कि 'इस रिसर्च के बाद लोगों को अपना वजन कंट्रोल करने में काफी ज्यादा सहायता मिलेगी और लंबे वक्त तक ब्लड शूगर के बाद भी कैसे स्वस्थ रहें, ये भी समझ पाएंगे।' उन्होंने कहा कि 'कई लोग अपना वजन मेंटेन करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं, कुछ लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, ऐसे लोगों को इस रिसर्च से काफी मदद मिलेगी।' उन्होंने कहा कि 'कुछ सौ एक्स्ट्रा कैलोरी ज्यादा लेने से आदमी अपना वजन कुछ महीनों में सावधानी के साथ बढ़ा सकता है'












Click it and Unblock the Notifications