ओबामा के विदाई भाषण से क्यों गायब रहीं उनकी छोटी बेटी साशा

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की छोटी बेटी साशा अपनी मां और मलिया के साथ शिकागो नहीं पहुंच सकी। साशा अभी हाई स्‍कूल में हैं और वह वाशिंगटन में अपनी स्‍कूल नाइट की वजह से डैड की फेयरवेल स्‍पीच से रहीं गायब।

शिकागो। बतौर अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का आठ वर्षों का कार्यकाल खत्‍म होने को आ गया। शिकागो में फेयरवेल स्‍पीच उनके कार्यकाल का आखिरी आधिकारिक भाषण बन गया। इस फेयरवेल स्‍पीच में उनकी पत्‍नी मिशेल, बड़ी बेटी मलिया, उपराष्‍ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्‍नी सभी शामिल थे। लेकिन उनकी छोटी बेटी साशा इस कार्यक्रम से गायब रहीं।

sasha-obama-obama-farewell-speech-missing-साशा-ओबामा-बराक-ओबामा-विदाई-भाषण

फेयरवेल स्‍पीच के दिन थी स्‍कूल नाइट

साशा अभी हाईस्‍कूल में पढ़ती हैं और वह वाशिंगटन के साइडवेल्‍स स्‍कूल में हैं। साशा को फेयरवेल स्‍पीच से इस वजह से गायब रहना पड़ा क्‍योंकि उनकी स्‍कूल नाइट थी। मंगलवार सुबह उन्‍हें स्‍कूल में रिपोर्ट करना था और इसलिए वह नहीं आ सकती थीं। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी फेयरवेल स्‍पीच में मलिया और साशा का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें दोनों का पिता होने पर काफी गर्व है। साशा की मौजूदगी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी। लोग ट्विटर पर साशा की गैर-मौजूदगी के बारे में सवाल पूछ रहे थे। लोग तरह-तरह के कयास लगाने से भी नहीं चूके। पढ़ें- चीन और लादेन के जिक्र वाली ओबामा की फेयरवेल स्‍पीच की 10 बातें

साशा की वजह से वाशिंगटन में रहेंगे ओबामा

आपको बता दें कि मिशेल और राष्‍ट्रपति ओबामा अपनी बेटियों के स्‍कूल और उनकी पढ़ाई को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। वर्ष 2011 और वर्ष 2015 में जब राष्‍ट्रपति ओबामा भारत दौरे पर आए थे तो उनकी बेटियां उनके साथ नहीं आई थीं। इसकी वजह उनका स्‍कूल और एग्‍जाम थे और इसके बारे में खुद ओबामा ने जानकारी दी थी। अपने कार्यकाल में ओबामा ने हमेशा कोशिश की कि उनके आधिकारिक दौरे की वजह से उनकी बेटियों की पढ़ाई न प्रभावित हो। वह अपनी छुट्टियां भी तभी प्‍लान करते जब उनके एग्‍जाम नहीं होते या फिर स्‍कूल का कोई खास सेशन नहीं होता। ओबामा, साशा की पढ़ाई की वजह से ही दो वर्षों तक वाशिंगटन में रहेंगे। उन्‍होंने वाशिंगटन में किराए का घर लिया है और 20 जनवरी के बाद वह इसी घर में शिफ्ट होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+