किम जोंग उन के बर्थडे पर उत्तर कोरिया में 'मौत' जैसी खामोशी.. क्यों नहीं मनाया जा रहा तानाशाह का जन्मदिन?
Kim Jong Un Birthday: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन सोमवार को 40 साल के हो गए, लेकिन आश्चर्यजनक बात ये है, कि तानाशाह के जन्मदिन पर उत्तर कोरिया में मौत जैसी खामोशी छाई रही। किम जोंग उन ने किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की।
हालांकि, किम जोंग उन ने नए साल के मौके पर समुद्र में तोपखाने की बमबारी करके नये साल का जश्न मनाया था और अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने की कसम खाई थी, लेकिन जन्मदिन का जश्न ना मनाना, काफी हैरान करने वाला है।

किम जोंग उन क्यों नहीं मना रहे जन्मदिन का जश्न
किम जोंग उन ने साल 2011 में उत्तर कोरिया की सत्ता संभली थी, लेकिन उत्तर कोरिया के तानाशाहों के परिवार की तीसरी पीढ़ी के इस तानाशाह के जन्मदिन को अभी तक उत्तर कोरिया में आधिकारिक तौर पर नहीं मनाया गया है।
जबकि, किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल और उनके दादा किम इल सुंग का जन्म दिन उत्तर कोरिया के दो सबसे प्रमुख त्योहारो में से एक होता था। इन दोनों के जन्मदिन के मौके पर उत्तर कोरिया में छु्ट्टी होती थी और पूरे देश में जश्न का माहौल रहता था। वहीं, कई बार इनके जन्मदिन पर सेना की परेड भी निकाली जाती थी।
सोमवार को, उत्तर कोरिया की राज्य समाचार एजेंसी ने पिछले दशक में प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के लिए किम के मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए एक लंबा लेख प्रकाशित किया। यह भी बताया गया, कि किम जोंग उन ने पिछले दिन अपनी बेटी के साथ एक मुर्गी फार्म का दौरा किया। लेकिन इसमें उनके जन्मदिन का कोई जिक्र नहीं किया गया।
कुछ पर्यवेक्षकों का अनुमान है, कि किम जोंग उन सोच सकते हैं, कि वह अभी भी अपेक्षाकृत बहुत छोटे हैं या उन्हें इस तरह के भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित करने के लिए बड़ी उपलब्धियों की आवश्यकता है। दूसरों का कहना है, कि सार्वजनिक जन्मदिन समारोह ना मनाने के पीछे उनकी जापान में जन्मी दिवंगत मां को लेकर उनकी चिंताओं से संबंधित हो सकती है, कि कहीं उनकी मां को लेकर चर्चा शुरू ना हो जाए।

उत्तर कोरिया की बर्बाद होती अर्थव्यवस्था
उत्तर कोरिया को सबसे बड़ा परमाणु बमों का भंडार बनाने पर तुले किम जोंग उन की जिद ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है और अमेरिका ने उत्तर कोरिया को प्रतिबंधों से बांध दिया है। वहीं, कोविड महामारी ने उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था के जख्म को और भी गहरा कर दिया।
हालांकि, किम जोंग उन ने बाद में अपनी नीतिगत विफलताओं को स्वीकार किया, क्योंकि उनकी प्रतिज्ञा थी, कि उत्तर कोरिया को "फिर कभी भूखा नहीं रहना होगा" अधूरी रह गई।
सियोल के कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के एक विश्लेषक हांग मिन ने कहा, "किम के लिए, खुद को आदर्श मानना शायद अभी भी राजनीतिक रूप से बोझिल है , क्योंकि वह अभी भी युवा हैं और उन्होंने ज्यादा उपलब्धियां हासिल नहीं की हैं।"
दक्षिण कोरिया के कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर मिलिट्री अफेयर्स के विशेषज्ञ किम येओल सू ने कहा, कि उनके जन्मदिन को आधिकारिक अवकाश बनने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ अभिजात वर्ग के बुजुर्ग सदस्य अभी भी सोच रहे होंगे, कि वह बहुत छोटा है।

पिता और दादा का मनाया जाता है भव्य जन्मदिन
जन्मदिन किम इल सुंग और किम जोंग इल की पौराणिक कथाओं के केंद्र में हैं, जिन्होंने 1948 में देश की स्थापना के बाद से उत्तर कोरिया पर अपनी भगवान जैसी स्थिति बनाकर शासन किया था।
किम इल सुंग 15 अप्रैल को, जबकि किम जोंग इल के लिए 16 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते थे।
इन दो दिनों को अभी भी उनकी विशाल मूर्तियों के आगे नृत्य पार्टियों, आतिशबाजी और कला प्रदर्शनों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। कुछ महत्वपूर्ण जन्मदिनों पर, उत्तर कोरिया की सेना अमेरिका और दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम शक्तिशाली हथियारों के साथ विशाल परेड आयोजित करती है।
उत्तर कोरिया के साथ संबंधों को संभालने वाले दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय द्वारा संचालित एक वेबसाइट के अनुसार, किम इल सुंग के जन्मदिन को 1968 में आधिकारिक अवकाश के रूप में नामित किया गया था जब वह 56 वर्ष के हो गए थे। कथित तौर पर किम जोंग इल का जन्मदिन 1982 में आधिकारिक अवकाश बन गया, जब वह 40 वर्ष के हो गए।
उत्तर कोरिया ने कभी भी किम जोंग उन के जन्मदिन पर औपचारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। किम को उनके जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से एकमात्र बार 2014 में सम्मानित किया गया था, जब पूर्व एनबीए स्टार डेनिस रोडमैन ने प्योंगयांग में एक प्रदर्शनी बास्केटबॉल खेल से पहले "हैप्पी बर्थडे" गाया था। हालांकि, यूनिफिकेशन मिनिस्ट्री द्वारा संचालित वेबसाइट बताती है कि किम जोंग उन का जन्म 8 जनवरी को हुआ था। लेकिन, इसको लेकर कोई और दावे नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications