दुनिया का सबसे सेक्सी डॉक्टर इनदिनों सुर्खियों में क्यों है?
वाशिंगटन, 25 मईः दुनिया के सबसे सेक्सी अभिनेता, अभिनेत्री, खिलाड़ी, मॉडल के बारे में तो आप अक्सर सुनते ही होंगे। मगर आज हम आपको दुनिया के सबसे सेक्सी डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी नेकी की वजह से इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

दुनिया का सबसे सेक्सी डॉक्टर
मेडिकल की दुनिया में बेहद चर्चित नाम वाले माइक वर्शावस्की को दुनिया का सबसे सेक्सी डॉक्टर कहा जाता है। उनके वीडियो को करोड़ों की संख्या में देखा जाता है। उनकी प्रसिद्धि का आलम ये है कि हट्ठे-कट्ठे तंदरूस्त लोग भी उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन फिलहाल उनकी चर्चा उनके लुक्स की वजह से नहीं बल्कि उनकी नेकी की वजह से हो रही है।

लगभग 20 लाख फॉलोअर हैं
सोशल मीडिया पर माइक को करीब 20 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। डॉक्टर माइक के नाम से काफी चर्चित हो चुके माइक वर्शावस्की को पीपल मैगजीन ने साल 2015 में सेक्सिएस्ट डॉक्टर अलाइव का खिताब दिया था। इस 32 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार की प्रसिद्धि का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इनके यूट्यूब चैनल पर करीब 9.45 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

रूसी मूल के हैं डॉक्टर माइक
माइक ने यूट्यूब पर कुल 497 वीडियोज डाले हैं जिसे अब तक 1,669 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। अपने यूट्यूब चैनल पर माइक ने अपने सफर के बारे में बातें की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वह रूस से अमेरिका एक माइग्रेंट की तौर पर पहुंचे और यहां आकर दुनिया के सबसे फेमस डॉक्टर बन गए।

लैंबोर्गिनी कार हो गयी थी चोरी
बतादें कि हाल में ही माइक की एक लैंबॉर्गिनी कार की चोरी हो गई थी। इसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ थी। यह चोरी उनके घर के बाहर स्थिक पार्किंग स्थल से हुई थी। हालांकि बाद में इनकी कार वापस मिल गयी। दरअसल उस गाड़ी को एक कर्मचारी लेकर फरार हो गया था। उसकी नीयत गाड़ी चुराने की नहीं थी बल्कि वह इस शानदार सवारी के मजे लेना चाहता था।

केस दर्ज कराने से किया इंकार
लगभग पांच घंटे तक लैंबोर्गिनी की सवारी करने के बाद उसने खुद ही ये गाड़ी डॉ माइक को लौटा दी। जब सारी हकीकत सामने आयी तो डॉक्टर माइन के सहृदयता दिखाते हुए उस कर्मचारी के खिलाफ कोई भी केस करने से इंकार कर दिया।

ऑडियंस से रहते हैं कनेक्ट
जबरदस्त प्रसिद्धि हासिल कर चुके माइक न्यूयॉर्क शहर में फिजिशियन के तौर पर अपनी रेगुलर प्रैक्टिस करते हैं। इस वजह से वह अपने चाहने वाले लोगों के साथ कनेक्ट रहते हैं।माइक का मानना है कि अपने ऑडियंस के साथ सीधे कनेक्ट रहने की वजह से उनकी प्रसिद्धि में लगातार वृद्धि हुई है। वह कहते हैं कि सोशल मीडिया पर अपने ऑडियंश से जुड़ा रहना वैसा है जैसे कि एक डॉक्टर का अपने प्राइवेट क्लीनिक में अपने पेशेंट के साथ होना।

विज्ञापन की ब्रांडिग से किया इंकार
डॉक्टर माइक वर्शावस्की ने बहुत सारे विज्ञापनों के अवसर को ठुकराया है। उनका मानना है कि वह बिजनेस से नहीं जुड़ सकते क्योंकि वह बाजार के हिसाब से अपने क्लाइंट्स को चीजें खरीदने की सलाह नहीं दे सकते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें पर्याप्त पैसे अपने प्रोफेसन से मिल रहे हैं उन्हें किसी कंपनी का एड करने की कोई जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications