चीन क्यों बन गया है अमरीका का 'दुश्मन नंबर वन'?
विश्लेषकों ने जैसे अनुमान लगाए थे, उससे कहीं अधिक रफ़्तार से चीन की सेना का आधुनिकीकरण हो रहा है.
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ यानी आईआईएसएस के विशेषज्ञों ने अब कहा है कि अब अमरीका अपनी सेना का मुक़ाबला रूस से नहीं बल्कि चीन से करेगा, ख़ासकर समंदर में और हवा में. यानी चीन की नेवी और वायु सेना अमरीका को टक्कर देने की तैयारी में है.
हालाँकि थल सेना की बात करें तो अमरीका अब भी दुनियाभर में अपना मुक़ाबला रूस से ही मानता है.
तो पिछले कुछ सालों में ऐसा क्या हो गया कि चीन की सेना का कायाकल्प होने जा रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि चीन की सेना पहले भी दुनिया की सबसे ताक़तवर सेनाओं में शुमार रही थी, लेकिन चीन अपना असल प्रतिद्वंद्वी रूसी फ़ौजियों को ही मानता रहा था.
ऐसा नहीं है कि 1959 से दुनियाभर के देशों में सैन्य तैयारियों पर होने वाले ख़र्च पर निगरानी रखने वाली संस्था आईआईएसएस के विशेषज्ञों की ही ऐसी राय हो, दूसरे कई जानकारों का भी ऐसा ही मानना है.
विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी सेना का आधुनिकीकरण और तकनीकी दक्षता का कोई मुक़ाबला नहीं है.
चीन की सेना की कुछ उपलब्धियों को देखिए- उनकी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों से लेकर फिफ्थ जेनरेशन के लड़ाकू विमानों तक.
पिछले साल चीन ने समंदर में अपनी ताक़त बढ़ाने का एक और कारनामा किया- जंगी जहाज़ टाइप 55 क्रूज़र.
भारत से भी छोटी सेना क्यों करने जा रहा है चीन?
'चीनी सेना को हिलाना पहाड़ हिलाने से भी कठिन'
समंदर और हवा में ताक़तवर
चीन एक और विमानवाहक पोत तैयार कर रहा है और साथ ही मिलिट्री कमांड का अपना पूरा ढांचा भी बना रहा है ताकि एक ऐसा मुख्यालय तैयार हो सके जिसमें सेना की सभी शाखाएं शामिल हों.
तोप से गोले दागने की बात हो, मिसाइलों की, हवाई कवच की बात हो या फिर ज़मीन पर हमला बोलने की, एशिया की इस महाशक्ति के पास हर वो हथियार मौजूद है जो किसी भी दुश्मन के दांत खट्टे कर सकता है. यही नहीं अगर हमलावर दुनिया का सबसे ताक़तवर देश अमरीका भी हो तो उसे भी चीन से कड़ी टक्कर मिलेगी.
1990 के दशक में चीन को अपनी सेना की ताक़त बढ़ाने के लिए रूस से तकनीकी मिली थी, इसके बाद चीन की नौसेना ने पनडुब्बियों की तादाद बढ़ाने का फ़ैसला किया.
चीन अपनी हवाई ताक़त बढ़ाने के लिए अपने ज़ख़ीरे में एक और लड़ाकू विमान शामिल करने को तैयार है. चीन की सरकार का कहना है कि जे-20 विमान जल्द ही चीन की सीमाओं की रक्षा करने में लग जाएंगे.
हालांकि जे-20 की मारक क्षमता को लेकर आईआईएसस के जानकारों को संदेह है.
इस साल प्रकाशित आईआईएसएस की रिपोर्ट कहती है, "चीन की वायुसेना को अभी इस नए जेट को निरंतर विकसित करने की ज़रूरत है ताकि चौथी पीढ़ी के इस लड़ाकू विमान को फ़िफ्थ जेनरेशन का लड़ाकू विमान बनाया जा सके."
रिपोर्ट में कहा गया है, "चीन की तरक्की किसी से छिपी नहीं है. वो इस जेट को अपनी वायुसेना में शामिल कर सकता है ताकि हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की उसकी मारक क्षमता पश्चिमी देशों के बराबर हो जाए."
चीनी सेना में भर्ती होने की शर्तें: 'कंप्यूटर गेम और हस्तमैथुन से दूर रहें'
ब्रह्मोस के सामने कहां हैं चीन और पाकिस्तान?
मिशन 2020
अमरीका और उसके सहयोगी शीतयुद्ध के दौर के बाद से ही अपनी हवाई ताक़त बढ़ाने में जुटे हैं और इस दौरान उन्होंने अपने कुछ ही जंगी जहाज गंवाए हैं.
चीन, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित कर रहा है जो कि टैंकर और कमांड एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट को तबाह कर सकती है.
जानकारों का मानना है कि चीन साल 2020 तक ऐसी मिसाइल को तैयार कर लेगा. इस ख़बर से अमरीका और उनके सहयोगियों का घबराना लाजिमी है और वे चीन की इस रणनीति की काट ढूँढने के लिए मजबूर होंगे. उन्हें नई तकनीक तो तैयार करनी ही होगी, हवा में अपनी मारक क्षमता बढ़ाने पर भी काम करना होगा.
हैरानी ये है कि समंदर और हवा में चीनी सेना जितनी मज़बूती से आगे बढ़ रही है, ज़मीन पर उसकी तरक्की की रफ्तार वैसी नहीं है.
आईआईएसएस के मुताबिक थल सेना को अत्याधुनिक बनाने के लिए जिस तरह के हथियार चाहिए, चीन के पास सिर्फ़ इसके आधे हैं. बावजूद इसके चीन ने इस क्षेत्र में जमकर तरक्की की है.
चीन ने सेना के यांत्रिकीकरण के लिए साल 2020 को लक्ष्य बनाया है. इसे चीन ने इन्फ़ॉर्मेशन भी नाम दिया है. इस शब्द का मतलब क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन चीन लड़ाई में इन्फ़ॉर्मेशन की भूमिका की लगातार निगरानी कर रहा है और अपने हालात के मुताबिक इसे ज़रूरी बदलावों के साथ अपनाना चाहता है.
अब इस सैन्य ताक़त के दम पर चीन की रणनीति साफ़ है- अगर अमरीका के साथ जंग छिड़ती है तो जहाँ तक संभव हो उसे अपनी सीमा से दूर रखा जाए और जंग का मैदान प्रशांत महासागर को बनाया जाए.
यानी सैन्य शब्दावली में कहें तो दुश्मन को अपने इलाक़े में फ़टकने न दिया जाए और जंग उस जगह लड़ी जाए जहाँ दुश्मन कमज़ोर हो और आप दुश्मन पर भारी हों.
एक्सपोर्ट पर फ़ोकस
लेकिन चीन का यही एकमात्र लक्ष्य नहीं है. चीन दुनिया को सैन्य साज़ोसामान भी बेचना चाहता है और इस मामले में भी वो अमरीका को पीछे छोड़ देना चाहता है.
टार्गेट एकदम साफ़ है, चीन उन देशों को सैन्य तकनीकी का निर्यात करेगा जो अमरीका के क़रीबी नहीं हैं. मिसाल के तौर पर चीन अपनी ड्रोन तकनीक को अधिक से अधिक देशों को बेचने का इरादा रखता है.
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अमरीका ने अपनी ड्रोन टेक्नोलॉजी किसी भी देश को देने से इनकार किया है. हां, नेटो में अमरीका के सहयोगी ब्रिटेन और फ़्रांस इस मामले में अपवाद हैं.
चीन ने ड्रोन के निर्यात को लेकर ऐसी कोई नीति नहीं बनाई है और उसने दुनियाभर में सैन्य प्रदर्शनियों में अपने ड्रोन्स का प्रदर्शन किया है. आईआईएसएस के मुताबिक चीन ने मिस्र, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सऊदी अरब और बर्मा को ड्रोन बेचे हैं.
चीनी सेना पर राष्ट्रपति की पकड़ और मज़बूत
बदबूदार जूतों से चीनी सेना को छुटकारा!
क्या नतीजे होंगे?
अब ड्रोन के मामले में ही देख लीजिए, अमरीका ने नीति बनाई कि वो अपनी ड्रोन तकनीक को किसी देश को नहीं बेचेगा, तो चीन ने इसके उलट एलान कर डाला कि वो अपनी ड्रोन तकनीक को दूसरे देशों को निर्यात करने को लेकर बेताब है.
बेशक, अब अमरीका और उसके दूसरे सहयोगी देश सैन्य हथियारों को बेचने के मामले में चीन को अपना दुश्मन नंबर एक मानेंगे. ऐसा तक़रीबन एक दशक पहले तक नहीं था और तब अमरीका रूस को ही अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी मानता था.
ये बात बहुत पुरानी नहीं है जब अच्छी गुणवत्ता के सामान के मामले में चीन को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जाता था. लेकिन आज की हक़ीक़त ये है कि चीन के हथियार अमरीका और दूसरे पश्चिमी देशों को गुणवत्ता ही नहीं, कीमत के मामले में भी मात दे रहे हैं.
चीन का दावा है कि ऐसे 75 फ़ीसदी हथियारों को वो पश्चिमी देशों के मुक़ाबले आधी कीमत पर बेचता है जिनकी तकनीक पश्चिमी देशों के मुक़ाबले की ही है.
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications