जानिए क्यों बराक ओबामा ही नहीं ये नामी शख्सियतें भी एक ही जैसे कपड़े क्यों पहनते हैं?
वाशिंगटन। पिछले दिनों पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने बताया है कि बराक ओबामा ने आठ वर्षों तक एक ही सूट और एक ही जोड़ी जूते को कई मौकों पर पहना। बराक ओबामा, फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग, एप्पल के दिवंगत सीईओ स्टीव जॉब्स और अब वर्तमान सीईओ टिम कुम और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स कोई भी बड़ा मौका हो एक ही तरह से तैयार होते हैं। हैरानी की बात है न जब हम और आप ऑफिस जाने या फिर कहीं बाहर जाने के लिए कपड़े क्या पहने इस पर माथापच्ची करते हैं तो वहीं यह सफल और पावरफुल एक ही कपड़े को अगर रिपीट कर लेते हैं तो इन्हें कोई सिरदर्द नहीं होता है। आइए आज आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजहें हैं कि ये सभी हमेशा एक ही कपड़ों में नजर आते हैं।

डिजाइन पर टाइम नहीं बात करने का
अमेरिकी जर्नलिस्ट ड्रेक बेयर का मानना है कि चाहे मार्क जुकेरबर्ग हों या फिर बराक ओबामा वह बाकी लोगों की तरह डिजाइन और डिजायनर जैसे टॉपिक्स पर कोई डिस्कशन नहीं करना चाहते हैं। इसलिए ही वह अक्सर एक ही जैसे कपड़ों को चुनना पसंद करते हैं।

ओबामा का ब्लू या ग्रे सूट और व्हाइट शर्ट
पूर्व र्अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वर्ष 2014 में वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे तब से लेकर आज तक या तो ब्लू सूट चुनते हैं या फिर ग्रे। ओबामा का कहना था कि उन्हें क्या पहनना है या क्या नहीं, इससे भी ज्यादा अहम और बड़े फैसले लेने है।

स्टीव जॉब्स का एक ही लुक
एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स को एक ही टर्टलनेक टी-शर्ट और ब्लू जींस के साथ देखा जाता जब कभी वह एप्पल का कोई नया प्रॉडक्ट लांच करते। विशेषज्ञों के मुताबिक जॉब्स की इसी स्टाइल ने उनकी एक अलग इमेज बना दी थी। जॉब्स जैसा शख्स कभी भी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से नहीं बल्कि अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए लोगों को प्रभावित करने का शौक रखता है।

कम निवेश और आसान खरीद
नॉर्थ डकोटा यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक मार्क जुकेरबर्ग या फिर बिल गेट्स जैसा बिलेनियर हमेशा अपने पैसों को सही और समझदार तरीके से इनवेस्ट करना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें महंगे कपड़ों पर पैसे खर्च करना पसंद नहीं होता है।

एनर्जी दूसरे कामों में लगे तो बेहतर
मार्क जुकेरबर्ग जब जनवरी में पैटरनिटी लीव के बाद अपने ऑफिस वापस लौटे तो उन्होंने एक ही तरीके से ड्रेस्ड अप होने की वजह बताई। मार्क ने कहा कि इससे उन्हें अपनी एनर्जी को बचाने और ऑफिस में दूसरे कामों पर इसे खर्च करने में मदद मिलती है।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications