दुनिया भर में कोरोना टीके के लिए सीरिंज की कमी
वॉशिंगटन, 10 नवंबर। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि 2022 में कोविड-19 टीकाकरण के लिए आवश्यक एक से दो अरब सीरिंज की कमी हो सकती है, जो नियमित टीकाकरण को भी प्रभावित कर सकती है और सुई की सुरक्षा को कमजोर कर सकती है.

कोविड-19 के खिलाफ विकसित, विकासशील और गरीब देशों में टीके लगाए जा रहे हैं. कई देश पहले से ही वैक्सीन प्राप्त करने वालों को वैक्सीन बूस्टर देने की योजना बना रहे हैं. इस बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम के लिए लगभग दो अरब या उससे अधिक सीरिंज की आवश्यकता होगी. वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के साथ-साथ सीरिंज कंपनियां भी भारी मुनाफा कमा रही हैं.
सीरिंज की कमी का असर
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र को 2022 तक लगभग दो अरब सीरिंज की आवश्यकता होगी और वैश्विक कमी बढ़ने की संभावना है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार कमी की स्थिति में वैश्विक टीकाकरण और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं.
जानकारों के मुताबिक कई देशों में सीरिंज के दाम बढ़ाने का चलन पहले ही शुरू हो चुका है. हाल के महीनों में यह देखा गया है कि भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में गंभीर कोरोना महामारी के दिनों में उच्च मांग वाली दवाओं की कीमतें आसमान छू गई.
डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ लिसा हेडमैन का कहना है कि विभिन्न देशों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों को अभी से एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है ताकि टीकाकरण और जीवन बचाने के बीच कोई समझौता न हो. हेडमैन के मुताबिक लोगों की सुरक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण लेकिन छोटा औजार है.
लिसा हेडमैन ने बताया कि दुनिया भर में सीरिंज की कमी बढ़ रही है और अगर ऐसा होता है तो यह निश्चित रूप से बहुत परेशान करने वाली स्थिति पैदा करेगा.
सीरिंज की कमी से बच्चों पर पड़ेगा असर
हेडमैन का कहना है कि सीरिंज की संभावित कमी बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी क्योंकि उनके टीकाकरण को निलंबित कर दिया जाएगा. अगर ऐसी स्थिति बनी तो यह गरीब और अविकसित देशों के बच्चों के लिए परेशान करने वाली स्थिति पैदा करेगी और कई लोगों की जान जोखिम में पड़ जाएगी.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने यह भी कहा कि वह बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रमों पर प्रभाव को कम करने के लिए अपने गोदामों में लाखों सीरिंज स्टोर करेगा.
कुछ महीने पहले संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की थी कि 2021 तक एक अरब से अधिक सीरिंज की आवश्यकता होगी ताकि कोरोना वायरस के एक नए संस्करण के खिलाफ टीकाकरण किया जा सके.
एए/सीके (रायटर्स, एएफपी)
Source: DW
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications