चेतावनी: अब अगर नहीं संभलें तो 2050 तक होंगी 1 करोड़ मौतें!

नयी दिल्ली। भारत में लोग धड़ल्ले से एंटीबॉयोटिक दवाईयों का इस्तेमाल करते हैं। अगर ऐसा आप भी करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढें। डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।

drugs

डब्लूएचओ ने ऐंटीबॉयोटिक दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल को लेकर भारत समेत दक्षिण पूर्वी एशियाई के देशों को आगाह करते हुए कहा है कि अगर इसे के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाया गया तो 2050 तक 1 करोड़ से ज्यादा मौतें होगी। संगठन की दक्षिण एशियाई प्रमुख पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि ऐंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल से उनके खिलाफ प्रतिरोध माइक्रोबियल पैदा हो रहे हैं।

डब्लूएचओ के मुताबिक अगर सही वक्त पर उचित कदम नहीं उठाए गए तो 2050 तक दुनिया में एंटी माइक्रोबियल प्रतिरोध से मरने वालों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि मरने वालों में एक बड़ा हिस्सा भारत समेत दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में होगा।

डबेलूएचओ ने कहा है कि हम इन ऐंटीबायोटिक दवाओं से भी हमेशा के लिए हाथ धो बैठेंगे जो कि आज हमारे पास उपचार का एक बेहतर जरिया हैं। उनके मुताबिक इनमें से कई ऐसी ऐंटीबायोटिक दवाएं हैं, जिनका अब तक कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में जरुरत है इसका सोच-समझकर इस्तेमाल करने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+