Coronavirus: दुनिया में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायरस, WHO ने कहा अभी तक नहीं मालूम क्यों और कैसे फैल रहा
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के चीफ टेडरॉस एडहानोम ने कहा है कि दुनिया में कोरोना वायरस अब खतरे के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुका है। स्थिति चौंकाने वाली है मगर इस बात की संभावना है कि इस पर लगाम लग सकती है। शुक्रवार को टेडरॉस की तरफ से यह बयान दिया गया है। टेडरॉस की मानें तो अभी तक संगठन ने इस वायरस के फैलने के खतरे के अलावा इसके प्रभाव का अनुमान लगाना भी शुरू कर दिया है। डब्लूएचओ ने पिछले दिनों कोरोना वायरस को कोविड-19 नाम दिया है।
Recommended Video

कुत्ते में भी मिला कोरोना वायरस
टेडरॉस के मुताबिक अभी तक इस बात के प्रमाण नहीं मिल सके हैं कि वायरस कैसे समुदायों में स्वतंत्र रूप से मौजूद है और फैल रहा है। ऐसे में वायरस से संक्रमित होने के मौके कई गुना तक बढ़ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में 24 केसेज मिले हैं जिन्हें इटली से 14 अलग देशों में भेजा गया है और 97 केसेज ऐसे हैं जिन्हें ईरान से 11 देशों भेजा गया है। टेडर्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 329 केसेज सामने आए हैं और यह इस माह में सबसे कम हैं। इस वायरस ने अब जानवरों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ताजा घटनाक्रम हांगकांग का है जहां पर कोरोनावायरस के मरीज के पालतू कुत्ते में लो लेवल पर यह वायरस नजर आया है। हांगकांग की सरकार की तरफ से इस बात की पुष्टि शुक्रवार को की गई है। हांगकांग के कृषि विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कुत्ते में कोरोना वायरस 'हल्का' है मगर टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके अलावा सरकार की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया गया है। पिछले वर्ष दिसंबर में सेंट्रल चीन के हुबेई प्रांत से यह वायरस निकला था और इसका केंद्र वुहान है। पहले माना गया था कि यह वायरस इंसानों में यह वायरस चमगादड़ की वजह से आया है। अब कई दूसरे तरीकों से फैल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications