WHO ने मारी पलटी, कहा- COVID-19 की बूस्टर डोज का दृढ़ता से करते हैं समर्थन

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बुलाई गई एक विशेषज्ञ समूह की बैठक में यह कहा गया है कि WHO संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के पिछले आग्रह के उलट WHO बूस्टर खुराक के लिए तत्काल और व्यापक पहुंच का दृढ़ता से समर्थन करता है।

नई दिल्ली, 9 मार्च। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड की बूस्टर डोज (Covid 19 Buster Dose) का समर्थन किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बुलाई गई एक विशेषज्ञ समूह की बैठक में यह कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के पिछले आग्रह के उलट WHO बूस्टर खुराक के लिए तत्काल और व्यापक पहुंच का दृढ़ता से समर्थन करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि बूस्टर आवश्यक नहीं थे फिर भी इससे टीका की असमानता की समस्या को दूर करने में योगदान दिया।

Covid 19 buster dose

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने एक बयान में कहा कि उसके विशेषज्ञ समूह ने एक अहम यह निष्कर्ष निकाला है। अधिकृत COVID-19 टीका अत्यधिक संक्रामक कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमीक्रान के प्रसार, गंभीर बीमारियों और मृत्यु के खिलाफ उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है। मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बुलाई गई विशेषज्ञ समूह ने स्वीकार किया कि कोविड के बूस्टर डोज (Covid 19 Buster Dose) आवश्यक नहीं थे फिर भी इसका समर्थन किया। विशेषज्ञों ने कहा कि वे बूस्टर डोज के तत्काल और व्यापक पहुंच का दृढ़ता से समर्थन करते हैं। बूस्टर डोज का टीकाकरण, गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण था।

आपको बता दें कि गत वर्ष डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बूस्टर खुराक पर रोक लगाने का आह्वान किया था। इससे पूर्व से कई देशों ने बूस्टर डोज की व्यवस्था करनी शुरू कर दी थी। इस दौरान यह आह्वान किया गया कि अमीर देशों को तुरंत उन टीकों को गरीब देशों को दान कर देना चहिए। वहीं मेडिकल साइंस के विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकृत टीकों की बूस्टर खुराक कमजोर प्रतिरक्षा को बहाल करने और गंभीर COVID-19 से बचाने में मदद करती है। यूएस, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों ने बूस्टर डोज के जरिए कोरोना समेत उसके नए वैरिएंट पर अंकुश लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+