कौन है ये महिला डॉक्टर? जिसकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सरहद पार मचा बवाल, नौकरी भी चली गई
न्यूयॉर्क शहर की एक डॉक्टर ने हमास और हिजबुल्लाह को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट लिखी जिस पर सरहद पार पर बवाल मच गया है। इतना ही नहीं डॉक्टर को नौकरी से निकाल बाहर कर दिया गया है।
इस डॉक्टर ने मार्च महीने के शुरूआत में कथित तौर पर सोशल मीडिया वर हमास की "महान प्रतिरोध और स्वतंत्रता सेनानी" के रूप में प्रशंसा की और इजरायली सेना को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और उसे "प्लेग" कहा। आइए जानते हैं कौन हैं ये डॉक्टर जिसकी पोस्ट ने मचाया बवाल?

कौन है ये डॉक्टर?
सोशल मीडिया पर हमास और हिजबुल्लाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ये पोस्ट लिखने वाली डॉक्टर माउंट सिनाई के अपर ईस्ट साइड अस्पताल में चिकित्सा की सहायक प्रोफेसर लीला अब्बासी है। 46 वर्षीय लीला अब्बासी ने 2011 में सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन से ग्रेजुएशन किया है।
क्या लिखी थी पोस्ट जिस पर मचा बवाल?
डॉक्टर अब्बासी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इजरायल के खिलाफ "शिशुओं की हत्या" का आरोप लगाया था और 7 अक्टूबर, 2023 को यौन हिंसा की रिपोर्टों को खारिज करते हुए "बलात्कार के वास्तविक वीडियो सबूत" की मांग की गई थी।
डॉक्टर अब्बासी ने अपनी पोस्ट में लिखा कृपया मुझे बलात्कार वीडियो दिखाएं। उनके फेसबुक डॉक्टरों के एक ग्रुप में छद्म नाम "क्लुवर बुसी" का यूज करते हुए लिखा। ये "क्लुवर बुसी" एक तंत्रिका तंत्र से संबंधी विकार से संबंधित है। डाक्टर ने अपनी पोस्ट में ये भी दावा किया कि इजरायल ने "10/7 को हमास द्वारा मारे गए लोगों से ज़्यादा लोगों का नरसंहार किया था।"
क्या है हमास और हिजबुल्लाह?
हमास और हिजबुल्लाह, वे आतंकवादी समूह जिन्हें डॉक्टर अब्बासी ने कथित तौर पर अपने पोस्ट के माध्यम से समर्थन दिया था। संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल और अन्य देशों ने दोनों ही संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। वहीं हमास गाजा को नियंत्रित करता है, जबकि लेबनान में स्थित हिजबुल्लाह को ईरान से समर्थन मिलता है।
अब्बासी के इस बयान की आलोचना हुई। अब्बासी की सोशल मीडिया की इस पोस्ट के बाद उनकी बर्खास्तगी के बारे में जानकारी दी। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिलवुमन इना वर्निकोव (आर-ब्रुकलिन) ने बर्खास्त करते हुए ये कहा "डॉक्टरों से हमारी सबसे बुनियादी अपेक्षा यह है कि वे निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे - विशेष रूप से हमारे जैसे जातीय और धार्मिक रूप से विविध शहर में सेवारत डॉक्टर।"
अपनी बर्खास्तगी से पहले अब्बासी चिकित्सा समुदाय में अपने मुखर विचारों के लिए जानी जाती थीं। माउंट सिनाई के एक साथी डॉक्टर ने द न्यू यॉर्क पोस्ट को बताया "वह समुदाय में सबसे मुखर और कट्टर यहूदी विरोधी चिकित्सकों में से एक के रूप में जानी जाती हैं।"
निगरानी समूह फिजीशियन अगेंस्ट एंटीसेमिटिज्म द्वारा अब्बासी के पोस्ट का खुलासा करते हुए कहा "कोई भी यहूदी मरीज अब यह आश्वस्त महसूस नहीं करेगा कि उन्हें इस व्यक्ति और उसे नियुक्त करने वाली सुविधा से सुरक्षित देखभाल मिलेगी।"












Click it and Unblock the Notifications