कौन है मॉडल Siskaeee, जिसे एयरपोर्ट पर अश्लील Video बनाने के लिए हो सकती है 18 साल की जेल

जावा, 07 दिसंबर। इंटरनेट पर वायरल होने की चाह में अब लोग अश्लीलता की हद पार करने लगे हैं। पब्लिक प्लेस में वीडियो शूट करना हो या अजीबोगरीब हरकतें, सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के कारनामे करते नजर आ रहे हैं। कभी-कभी उनकी यही चाहत उन्हें बड़ी मुसीबत में फंसा देती है। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया के जावा से सामने आया है, जहां एक महिला को पब्लिक प्लेस में कपड़े उतारना महंगा पड़ गया।

कौन हैं इंडोनेशियन मॉडल सिस्काई?

कौन हैं इंडोनेशियन मॉडल सिस्काई?

जावा में रहने वाली एक मॉडल पर आरोप है कि वह एयरपोर्ट पर अपने कपड़े उतार अश्लील वीडियो शूट कर रही थी। हालांकि सामने आए वीडियो में भी देखा सकता है कि मॉडल अपने कपड़े उतार रही है। मॉडल की पहचान 'सिस्काई' के रूप में हुई है जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे अपनी हरकत के लिए 18 साल तक की जेल की सजा काटनी पड़ी सकती है। सिस्काई सोशल मीडिय पर काफी एक्टिव रहती हैं, और ओनलीफैंस पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

मुश्किल में पड़ी मॉडल

मुश्किल में पड़ी मॉडल

एयरपोर्ट की पार्किंग में बनाया गया सिस्काई का अश्लील वीडियो अब वायरल हो गया है, जिस पर संज्ञान लेते हुए जावा पुलिस ने मॉडल पर कार्रवाई की है। सिस्काई को पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकतें करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिस्काई एक एडल्ट वेबसाइट ओनलीफैन्स के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, वहां सिस्काई के कंटेंट को काफी पसंद किया जाता है।

लोगों ने की मॉडल की शिकायत

लोगों ने की मॉडल की शिकायत

बताया जा रहा है कि सिस्काई जावा एयरपोर्ट की पार्किंग में वीडियो शूट करने पहुंची थी, इस दौरान उन्होंने जब अपने कपड़े उतारने शुरू किए तो उसकी वीडियो और फोटो ली गई। अब यह वीडियो इंटरेनट पर विवाद की वजह बना हुआ है, कई सिस्काई की इस हरकत पर उनकी आलोचना की है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों ने ही पुलिस की सिस्काई की हरकतों की सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच की सिस्काई को दोषी पाया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिस्काई को 4 दिसंबर 2021 को वेस्टर्न जावा के बांडुंग सिटी से एक रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस अधिकारी मुहरोमा फजारिनी के मुताबिक जब उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ से इस मामले में पूछताछ की तो उसने बताया, विवादित वीडियो अक्टूबर में शूट किया गया था। मॉडल इस एयरपोर्ट पर ट्रैवलिंग के मकसद से नहीं, बल्कि फोटोशूट कराने ही आई थी।

मॉडल ने दी सफाई

मॉडल ने दी सफाई

इसके बाद पुलिस ने पोर्नोग्राफी कानून और आईटीई कानून के उल्लंघन के आरोप में मॉडल सिस्काई को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर सिस्काई का कहना है कि वह इसी तरह के कंटेंट (वीडियो और फोटोज) के लिए मशहूर हैं, वह जहां जाती हैं लोग उन्हें पहचान लेते हैं। उन्होंने कहा, टमेरे ज्यादातर फैन पुरुष हैं, मैंने अलग-अलग जगहों की यात्राएं की हैं।' हालांकि अब सिस्काई पर कोर्ट क्या फैसला लेती है उसका इंतजार है।

सादी वर्दी में पुलिस ने किया पीछा

सादी वर्दी में पुलिस ने किया पीछा

मॉडल सिस्काई को गिरफ्तार करने के लिए सादी वर्दी में दो पुलिस वालों ने उनका पीछा किया। इनमें से एक पुरुष और दूसरी महिला अधिकारी थी। जैसे ही सिस्काई ट्रेन से उतरीं उन्हें स्टेशन पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सिसकी नीले रंग की जैकेट और नीली जींस पहने नजर आईं। रोके जाने के बाद सादे वेश में पुलिसकर्मी सिस्काई का बैग चेक करते दिखे। सिसकी को कम से कम 6 महीने से लेकर 18 साल तक की कैद या 250 मिलियन से 6 बिलियन इंडोनेशयन रुपए जुर्माना देना पड़ सकता है।

Recommended Video

    PV Sindhu entered in the semi-finals, defeated South Korean player | Oneindia Hindi

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : पन्ना की धरती ने उगले 7 हीरे, रातों-रात करोड़पति बन गया मजदूर मुलायम सिंह, देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+