मध्य प्रदेश : पन्ना की धरती ने उगले 7 हीरे, रातों-रात करोड़पति बन गया मजदूर मुलायम सिंह, देखें वीडियो

पन्ना, 7 दिसम्बर। बेशकीमती हीरों की धरती पन्ना कब किसको करोड़पति बना दे कुछ कह नहीं सकते। ऐसा ही पन्ना जिले की कृष्णा कल्याणपुरी खदान में सामने आया है। यहां सोमवार को एक मजदूर रातों रात करोड़पति बन गया। पन्ना की धरती ने कुल सात हीरे उगले हैं।

Recommended Video

    मध्य प्रदेश : पन्ना की धरती ने उगले 7 हीरे, रातों-रात करोड़पति बन गया मजदूर मुलायम सिंह
    panna

    यहां पर आदिवासी किसान व मजदूर मुलायम सिंह को 13 कैरेट का हीरा मिला, जिसे देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह सर्वोत्तम क्वालिटी का हीरा है। अब आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

    पन्ना की विभिन्न खदानों में सोमवार को मिले हीरे में 13.54 कैरेट, 6 कैरेट, 4 कैरेट, 43 सेंट, 37सेंट व 74 सेंट के हैं। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ हो सकती है।

    मीडिया से बातचीत में मुलायम सिंह ने बताया कि बेशकीमती हीरा मिलने के बाद उसका अपने बेटे को पढ़ाने का सपना पूरा हो सकेगा। सिंह की ख्वाहिश है कि बस उसे सरकार उस हीरे की नियमानुसार कीमत दे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+