#ZumaResigns: कौन हैं सहारनपुर के गुप्ता ब्रदर्स जिनकी वजह से गई जुमा की कुर्सी
अजय, अतुल और राजेश गुप्ता तीनों भाई हैं और ये तीनों भाई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। अपने पिता शिव कुमार के कहने पर तीनों भाई सन् 1993 में साउथ अफ्रीका आ गए। जोहांसबर्ग में इन तीनों भाईयों ने सहारा कंप्यूटर्स के नाम से अपना बिजनेस शुरू किया
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जुमा पर पिछले करीब दो वर्षों से इस्तीफे का दबाव बना हुआ था। आखिरकार बुधवार को भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे जुमा को इस्तीफा देना पड़ गया। जुमा ने पहले भी अपना पद छोड़ने की पेशकश की थी और जब जुमा की पार्टी ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया तो उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ गया। कहा जा रहा है कि जुमा की जगह अब सिरिल रामफोसा को साउथ अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना जा सकता है। इस पूरी कहानी में दिलचस्प बात यह है कि जुमा को इस्तीफा उत्तर प्रदेश के सहरानपुर के रहने वाले गुप्ता ब्रदर्स की वजह से देना पड़ा। गुप्ता ब्रदर्स को जुमा का करीबी माना जाता है। जुमा की एक बेटी, बेटा और उनकी एक पत्नी ग्रुप्ता ब्रदर्स की ही एक कंपनी में काम करते हैं। आखिर कौन हैं ये गुप्ता ब्रदर्स जिन्होंने जुमा को भी अपने पद से हटने को मजबूर कर दिया।

कौन है दक्षिण अफ्रीका की गुप्ता फैमिली
अजय, अतुल और राजेश गुप्ता तीनों भाई हैं और ये तीनों भाई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। अपने पिता शिव कुमार के कहने पर तीनों भाई सन् 1993 में साउथ अफ्रीका आ गए। जोहांसबर्ग में इन तीनों भाईयों ने सहारा कंप्यूटर्ा के नाम से अपना बिजनेस शुरू किया और उसके पार्ट्स बनाने की कंपनी शुरू की। देखते ही देखते इनका छोटा सा बिजनेस आगे बढ़ने लगा।

कंप्यूटर्स के बाद गोल्ड माइंनिग का काम
कंप्यूटर्स के बिजनसे में सफल होने के बाद तीनों भाईयों ने गोल्ड माइनिंग में हाथ आजमाया। यहां पर सफलता मिली और इसके बाद तीनों भाई मीडिया के क्षेत्र में आ गए। गुप्ता ब्रदर्स के नाम पर साउथ अफ्रीका में माइनिंग, रेलवे, कोयला, ज्वैलरी, एनर्जी और इस तरह के कई बिजनेस हैं। गुप्ता ब्रदर्स की कंपनियों में 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों को रोजगार मिला हुआ है।

साउथ अफ्रीका का अमीर परिवार
इस परिवार में भाईयों अजय, अतुल और राजेश के अलावा वरूण और अमेरिका में रह रहे भतीजे अशीष और अनमोल भी नई पीढ़ी के तौर पर जुड़ गए हैं। साल 2016 में गुप्ता फैमिली को साउथ अफ्रीका की सांतवीं सबसे अमीर फैमिली माना गया। इस परिवार की कुल संपत्ति उस समय 10.7 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। इस परिवार के पास साउथ अफ्रीका के अलावा दुबई और यूएई में चार आलीशान घर हैं।

राजनीति पर गुप्ता फैमिली का प्रभाव
साउथ अफ्रीका की राजनीति में भारत की गुप्ता फैमिली का खासा प्रभाव है और इसी प्रभाव की वजह से यहां के राष्ट्रपति जैकब जुमा पर कई तरह के आरोप लगते रहते हैं। साल 2016 में जुमा पर आरोप लगा कि गुप्ता परिवार ने उन्हें सरकार में वित्त मंत्री की नियुक्ति के लिए सलाह दी थी। अब राष्ट्रपति जुमा ने इस बात से इंकार किया है कि गुप्ता परिवार उनकी सरकार में कोई मंत्री नहीं नियुक्त करा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications