Who is Rini Sampath: कौन हैं रिनी संपत? वॉशिंगटन DC मेयर चुनाव में भारतीय बेटी की क्यों बढ़ रही लोकप्रियता

Who is Rini Sampath: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC के राजनीतिक इतिहास में एक नए नाम की चर्चा तेज है। भारतीय मूल की 31 वर्षीय साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रिनी संपत (Rini Sampath) ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

वह इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बन गई हैं। रिनी की उम्मीदवारी न केवल प्रवासी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह वॉशिंगटन की स्थानीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत भी दे रही है।

who-is-rini-sampath-first-south-asian-candidate

आईए विस्तार से जानते हैं कौन हैं रिनी संपत? वाशिंगटन DC मेयर चुनाव में इतिहास रचने वाली भारतीय मूल की उम्मीदवार, DC मेयर चुनाव में क्यों खास है उनकी उम्मीदवारी,वॉशिंगटन DC को लेकर क्या है उनका मास्टर प्लान?

Who is Rini Sampath: कौन हैं रिनी संपत? तमिलनाडु से वॉशिंगटन तक का सफर

रिनी संपत का जन्म भारत में तमिलनाडु के थेनी (Theni) में हुआ था। जब वह मात्र 7 वर्ष की थीं, तब उनका परिवार 'अमेरिकन ड्रीम' को पूरा करने के लिए अमेरिका चला गया था। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह वॉशिंगटन DC की निवासी हैं।

सोशल मीडिया पर 'भारत वापस जाओ' जैसे नस्लभेदी कमेंट्स का सामना करने पर रिनी ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा- "मैं एक गौरवान्वित अप्रवासी हूं। मेरा परिवार इस देश में सपनों को पूरा करने आया था, और अब मैं उन सपनों को हर DC निवासी के लिए हकीकत बनाना चाहती हूं।"

Washington DC Mayoral को लेकर क्या है रिनी का एजेंडा: 'फिक्स द बेसिक्स'

डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य और सरकारी ठेकेदार के रूप में काम कर चुकीं रिनी ने 16 जून, 2026 और 3 नवंबर, 2026 को होने वाले वॉशिंगटन DCमें मेयर चुनाव में दमदार उम्मीदवारी पेश की है। Washington DC मेयर चुनाव अभियान का मुख्य नारा 'A New DC' और 'फिक्स द बेसिक्स' रखा है। उनका मानना है कि शहर के नेता स्थानीय मुद्दों को सुलझाने में विफल रहे हैं।

उनके चुनावी वादों में ये मुख्य बिंदु शामिल हैं:

  • किफायती घर: रेंट कम करना और सभी के लिए घर सुनिश्चित करना।
  • बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़कों के गड्ढे भरना और टूटे हुए फुटपाथों की मरम्मत।
  • आपातकालीन सेवाएं: 911 और 311 जैसी इमरजेंसी सेवाओं के वेटिंग टाइम को कम करना।
  • लोकल मार्केट को बढ़ावा: छोटे दुकानदारों को बढ़ावा देना और ताजे भोजन तक सबकी पहुंच आसान बनाना।
  • ग्रीन स्पेस: स्वच्छ और हरित सार्वजनिक स्थानों का निर्माण करना ताकि समुदाय स्वस्थ रहे।

ट्रंप की नीतियों का विरोध और प्रवासियों का समर्थन

रिनी संपत ने स्पष्ट किया है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन विरोधी (Anti-immigration) एजेंडे के खिलाफ खड़ी रहेंगी। उन्होंने वादा किया है कि मेयर के रूप में वह स्थानीय पुलिस (MPD) और आव्रजन एजेंसियों (ICE) के बीच डेटा साझा करने का समर्थन नहीं करेंगी, ताकि अप्रवासी बिना किसी डर के काम पर जा सकें और अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें।

रिनी की इस ऐतिहासिक दावेदारी को अमेरिकन हिंदू कोएलिशन (AHC) का मजबूत समर्थन मिला है। हाल ही में 'इस्कॉन ऑफ डीसी' (ISKCON of DC) मंदिर में उनके समर्थकों की एक बैठक आयोजित की गई।

रिनी के सामने क्या है चुनावी चुनौतियां?

वॉशिंगटन DC में 1975 से हमेशा डेमोक्रेटिक पार्टी का ही मेयर रहा है। इस बार रिनी संपत के सामने जनीस लुईस जॉर्ज, केन्या मैकडफी, गैरी गुडवेदर, रॉबर्ट एल ग्रॉस और रोंडा हैमिल्टन जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं। रिनी का तर्क है कि उनके प्रतिद्वंद्वी झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे बजट में 1.1 बिलियन डॉलर का घाटा है। ऐसे में नए प्रोग्राम्स का वादा करना गैर-जिम्मेदाराना है। DC को एक ऐसे मेयर की जरूरत है जो सच बोले और काम पर ध्यान दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+