Larry Ellison कौन, क्यों दान करने वाले हैं अपनी 95% संपत्ति? जानें दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कहानी
Larry Ellison donation: दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन ने ऐलान किया है कि वे अपनी कुल संपत्ति का 95% हिस्सा दान करेंगे। 81 साल के एलिसन की संपत्ति लगभग $350 बिलियन (₹31 लाख करोड़) मानी गई है।
इस महीने की शुरुआत में AI टेक्नोलॉजी में उछाल के चलते उनका स्टॉक बढ़ा और कुछ समय के लिए उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने का गौरव हासिल किया। उनका उद्देश्य अपने जीवनकाल में समाज और रिसर्च क्षेत्र को मजबूत बनाना है।

कहां करेंगे दान?
एलिसन ने स्वास्थ्य और उम्र बढ़ने से जुड़े रिसर्च को समर्थन देने के लिए अपनी संपत्ति का 95% हिस्सा देने का वादा किया है। उन्होंने साउथ कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी को $200 मिलियन और एलिसन मेडिकल फाउंडेशन को लगभग $1 बिलियन दान किया। इसके अलावा, 1.3 बिलियन डॉलर मूल्य का ऑक्सफोर्ड ईआईटी कैंपस 2027 तक खुलने वाला है, जो शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगा।
'गिविंग प्लेज' में शामिल हैं एलिसन
एलिसन 2010 में 'गिविंग प्लेज' पर साइन करने वाले अरबपतियों में शामिल हुए थे। इस पहल में मार्क जुकरबर्ग, प्रिसिला चान, मैकेंजी स्कॉट, माइकल ब्लूमबर्ग, जॉर्ज लुकास, रीड हॉफमैन और सैम अल्टमैन जैसे नाम भी हैं। इसके तहत अरबपति अपने जीवनकाल में अपनी संपत्ति का कम से कम आधा हिस्सा दान करने का वचन देते हैं।
एलिसन की संपत्ती में भारी उछाल
एलिसन ने ओरेकल कॉर्पोरेशन की स्थापना की थी, जो दुनिया की बड़ी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी में वृद्धि से उनकी संपत्ति में हाल ही में इजाफा हुआ। उन्होंने तकनीकी रिसर्च और स्टॉक में निवेश करके अपना व्यवसाय और मजबूत किया।
ये भी पढ़ें: BJP Congress Donation: भाजपा को 2023-24 में 2600 करोड़ का चंदा देने वाले कौन? कांग्रेस को भी पछाड़ा
'असली आनंद समाज की भलाई और परोपकार में है'
एलिसन का मानना है कि जीवन का असली आनंद समाज की भलाई और परोपकार में है। उनके इस कदम से स्वास्थ्य, शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। $350 बिलियन की संपत्ति में से 95% दान करने का उनका फैसला वैश्विक स्तर पर परोपकार की मिसाल बनेगा।
ये भी पढ़ें: Donald Trump New Tariffs:' हमारे पास प्लान B, C, D तैयार', ट्रंप के नए टैरिफ से भड़का मैक्सिको, बढ़ेगी महंगाई?












Click it and Unblock the Notifications