Fatima Bosch कौन हैं? मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के मंच पर दिखाई ऐसी हिम्मत, हर कोई कर रहा तारीफ
Who is Fatima Bosch: थाईलैंड में आगामी मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता से पहले, मैक्सिको की फातिमा बॉश से जुड़ा एक विवाद सुर्खियां बटोर रहा है। फातिमा बॉस ने मंच पर ऐसी हिम्मी दिखाई है कि ब्यूटी कंटेस्ट को लेकर हर ओर चर्चा हो रही है।
दरअसल,मिस मेक्सिको फातिमा बॉश और थाईलैंड के डायरेक्टर नवाट इट्साराग्रिसिल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस घटना के बाद कई कंटेस्टेंट और यहां तक कि मिस यूनिवर्स भी लाइव शो छोड़कर चले गए, जिससे विवाद गहरा गया।

डायरेक्टर ने फातिमा बॉस की लगाई फटकार, मूर्ख कहा
यह विवाद मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में शुरू हुआ। मिस यूनिवर्स थाईलैंड के निदेशक नवात इत्सराग्रिसिल ने फातिमा बॉश को थाईलैंड से संबंधित प्रचार सामग्री पोस्ट न करने के लिए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। नवात इत्सराग्रिसिल ने फातिमा बॉश पर सोशल मीडिया पर थाईलैंड का पर्याप्त प्रचार न करने का आरोप लगाया और कथित तौर पर उन्हें नेशनल डॉयरेक्टर के आदेशों का पालन न करने के लिए "मूर्ख" कहा।

मूर्ख कहने पर फातिमा बॉस ने दिया करारा जवाब
इस पर फातिमा ने कड़ी आपत्ति जताई। फातिमा बॉस ने कहा, "यह मेरी गलती नहीं है कि आपको मेरे मैक्सिकन संगठन से समस्या है।" इसके जवाब में, नवात ने सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया और फातिमा का समर्थन करने वाली अन्य प्रतिभागियों को भी अयोग्य घोषित करने की धमकी दी। इस घटना के बाद फातिमा बॉश और कुछ अन्य प्रतियोगी कार्यक्रम से बाहर चले गए।

वीडियो वायरल होने पर फैन्स हुए नाराज
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मिस मेक्सिको 2025 की प्रतियोगी फातिमा बॉश के समर्थन में ऑनलाइन फैन्स ने डायरेक्टर नवाट के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया और चूंकि फातिमा बॉश पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर डटी रहीं, जिससे उन्हें काफी प्रशंसा मिली।
लाइव स्ट्रीम के जरिए डायरेक्टर ने मांगी माफी
इस बड़े विवाद के बाद, डायरेक्टर नवाट इट्साराग्रिसिल ने एक लाइव स्ट्रीम के माध्यम से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय उनकी भावनाएं उन पर हावी हो गई थीं।

फातिमा बॉस ने मंच पर की वापसी, दहाड़ते हुए बोली ये बात
जिसके बाद मिस मेक्सिको फातिमा बॉश अगले कार्यक्रम के लिए मंच पर वापस आईं, लेकिन उनकी आंखें नम थीं। फातिमा बॉश ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, फातिमा बॉश ने बाद में कहा, "मुझे थाईलैंड बहुत पसंद है और मैं सभी का सम्मान करती हूं। मुझे लगता है कि वे अद्भुत लोग हैं। लेकिन डायरेक्टर ने जो किया वह अपमानजनक था। उन्होंने मुझे मूर्ख कहा क्योंकि उन्हें संस्था से समस्या है। मुझे लगता है कि यह अनुचित है। दुनिया को यह देखना ज़रूरी है, क्योंकि हम सशक्त महिलाएं हैं और यह मंच हमारी आवाज़ के लिए है। इसे कोई दबा नहीं सकता।"
MUO ने नवात के व्यवहार की निंदा की
इस विवाद के बाद, मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (MUO) ने नवात के व्यवहार की निंदा की। यह घटना मंगलवार को हुई, जब मिस यूनिवर्स प्रतिभागी अपने-अपने देशों में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की विजेता के रूप में अपने सैश और गाउन पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
कौन हैं फातिमा बॉश?
फातिमा बॉश, का जन्म सैंटियागो डी टीपा,टबैस्को में हुआ है। फातिमा, ने फैशन डिजाइन की स्टडी की है। डिस्लेक्सिया तथा एडीएचडी जैसी चुनौतियों का सामना किया है, जिन्हें उन्होंने अपनी ताकत में बदला है। उन्होंने 2018 में तबास्को में फ्लोर डी ओरो का ताज जीतकर अपने सौंदर्य प्रतियोगिता के सफर की शुरुआत की।
26 वर्षीय फातिमा बॉश एक ब्यूटी क्वीन हैं और बैंकॉक में हुई इस घटना के बाद वह मैक्सिकन गरिमा और आत्म-सम्मान का प्रतीक बन गई हैं। वह मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वह उन प्रतियोगियों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो सौंदर्य प्रतियोगिताओं को सिर्फ ग्लैमर और गाउन से बढ़कर मानती हैं।
फातिमा अपने मंच का उपयोग रूढ़िवादिता को चुनौती देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए करती हैं। 4 नवंबर को हुए विवाद ने उनके इन संदेशों को और भी मजबूती दी है।












Click it and Unblock the Notifications