अशोक आनंद कौन है? दुबई के इस बिजनेसमैन पर पाकिस्तान ने लगाया है RAW एजेंट होने का इल्जाम
पाकिस्तान में चुन-चुनकर भारत के मोस्टवॉन्टेड अपराधी मारे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ सालों में लगभग 2 दर्जन आतंकियों को टारगेट किलिंग में मार दिया गया है। पाकिस्तान इसे भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की करतूत बताती है।
जनवरी में पाकिस्तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंट पाकिस्तानी धरती पर उनके नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने दावा किया था कि सियालकोट में शाहिद लतीफ और रावलकोट में मोहम्मद रियाज की हत्याएं भारतीय एजेंट्स द्वारा की गई थीं।

पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए विदेश सचिव काजी ने कहा कि भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा है, जो उसके देश में वॉन्टेड हैं। उन्होंने इस संबंध में सबूत होने की भी बात कही थी। पाक विदेश सचिव ने इस संबंध में योगेश कुमार और अशोक कुमान आनंद का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि ये एजेंट ही पाकिस्तान में मौजूद लोगों की टार्गेट किलिंग करा रहे हैं।
बाद में ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने अपनी एक तथाकथित इंवेस्टिगेटिव स्टोरी के जरिए ये दावा कर दिया कि भारत, पाकिस्तान में टारगेट किलिंग करवा रहा है। अब खुद अशोक कुमार आनंद ने पाकिस्तान के आरोपों को झूठा बताया है। अशोक कुमार आनंद एक बिजनेसमैन हैं और दुबई में रहते हैं।
अशोक कुमार आनंद ने सोमवार को न्यूज चैनल आजतक से बात करते हुए कहा, 'मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब टीवी पर मेरा नाम चला तो मुझे हैरानी हुई। मुझ पर आरोप लगा कि मैं रॉ का पैडलर हूं और पाकिस्तान में हो रहे हत्याओं में मेरा हाथ है। लेकिन मैं पाकिस्तान में किसी को जानता तक नहीं हूं, मैं दुबई में सिर्फ बिजनेस करता हूं।"
अशोक आनंद ने आगे कहा कि जबरदस्ती मेरा नाम जोड़ा, मेरा पासपोर्ट सब जगह उछाला, मुझे बदनाम किया, मुझे डर लग रहा है आगे क्या होगा? पाकिस्तान में जब प्रेस कांफ्रेंस हो रही थी तो तब दोस्तों का कॉल आया की भाई आप ठीक हैं। दोस्तों ने बताया की शायद ISI आप के पीछे लगाएंगे, आपको तकलीफ होगी।
अशोक आनंद ने कहा, 'मैंने टीवी देखा, मुझे बताया गया की मैने फंडिंग किया है। मेरे स्टाफ में पाकिस्तानी, दुबई और हर मुल्क के लोग रहते हैं। मेरा एक स्टाफ था पाकिस्तानी, अगर उसने कुछ किया हो तो उसका मुझे नहीं पता है। पहले मेरा इंटरनेट कैफे था और पाकिस्तान का रहने वाला मोहम्मद अली ही सब कुछ संभालता था। वो क्या करता था मुझे कुछ नहीं मालूम, उसके यहां बहुत सारे लोग आते थे। वो कभी हमारे ऑफिस आता था काम के लिए। मोहम्मद अली को पाकिस्तान में पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications