'पुतिन को किस भगवान ने अधिकार दिया...' रूसी राष्ट्रपति पर गुस्से में तमतमाए जो बाइडेन, लिया ये फैसला

रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन के अलगाववादी-नियंत्रित क्षेत्रों के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं जिन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सप्ताह स्वतंत्र के रूप में मान्यता दी है।

वॉशिंगटन/मॉस्को, फरवरी 23: यूक्रेन को करीब करीब दो हिस्सों में बांट चुके रूस को लेकर अमेरिका काफी गुस्से में है और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आगबबूला हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध थोपने का आरोप लगाया है, क्योंकि पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों में रूसी सैनिकों को तैनात किया गया है। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि, आखिर पुतिन ने किस भगवान के नाम पर, किस भगवान ने उन्हें ये सब करने का अधिकार दिया है।

पुतिन पर बरसे बाइडेन

पुतिन पर बरसे बाइडेन

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने कहा कि, "किस भगवान के नाम पर पुतिन को लगता है, कि उन्हें अपने पड़ोसियों के क्षेत्रों को तथाकथित देशों का नाम दे दिया जाए''। बाइडेन ने कहा कि, पूर्वी यूक्रेन में रूस का कदम "आक्रमण की शुरुआत" के बराबर है। " उन्होंने कहा कि, ''रूस ने अभी घोषणा की है कि, वह यूक्रेन के एक बड़े हिस्से को तराश रहा है... यह एक रूसी आक्रमण की शुरुआत है"। यूक्रेन के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दावों पर जो बाइडेन ने कहा कि, "हममें से किसी को भी मूर्ख नहीं बनाया जाएगा।"

पूर्वी यूक्रेन में घुसे रूसी सैनिक

पूर्वी यूक्रेन में घुसे रूसी सैनिक

आपको बता दें कि, सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो अलगाववादी क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुगांस्क की स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन ने सहायता समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए, जो मॉस्को को "शांति व्यवस्था" के उपाय के रूप में टूटे हुए क्षेत्रों में अपने सैनिकों को स्थानांतरित करने की अनुमति देता है। वहीं, मंगलवार को रूसी संसद के उच्च सदन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर बल प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। जिसमें सैन्य बलों को यूक्रेन भेजने की बात कही गई थी। इसके बाद अब रूस यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में अपनी सैन्य टुकड़ी को भेज सकता है।

अमेरिका ने लगाए कड़े प्रतिबंध

अमेरिका ने लगाए कड़े प्रतिबंध

वहीं, जो बाइडेन ने कहा कि, रूस पर पिछले उपायों से अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। प्रतिबंध में रूस को पश्चिमी वित्तपोषण से अलग किया जाएगा। रूस के कुलीन वर्ग पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं, इस स्थिति का आकलन करते हुए हम कदम उठाने जा रहे हैं। जो बाइडेन आगे कहा कि, यह (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हैं)अंतरराष्ट्रीय क़ानून का एक प्रमुख उल्लंघन है। हम रूस को उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कार्यों से आंकेंगे। मुझे उम्मीद है कि कूटनीति अभी उपलब्ध है हालात को बद से बदतर होने से अभी भी रोका जा सकता है। डिप्लोमेसी का विकल्प खुला हुआ है बशर्ते ये गंभीर हो। रूस ने आगे क़दम बढ़ाया तो अमेरिका अपने सभी सहयोगियों के साथ एकजुट होकर जवाब देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+