कोरोना के बाद नए वायरस को लेकर WHO ने दुनिया को दी नई टेंशन, जानिए क्या है वार्निंग

वाशिंगटन, मई 25: चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस को आज डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट विश्वभर के देशों की मुश्किलों को कम नहीं होने दे रहा है। हालांकि ज्यादातर देशों में कोरोना वैक्सीनेशन का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस से भी ज्‍यादा खतरनाक वायरस को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही यह भी बताया कि कोरोना वायरस का संकट आखिरी खतरा नहीं है।

WHO चीफ ने दी वार्निंग

WHO चीफ ने दी वार्निंग

दरअसल, WHO ने सभी 194 देशों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों की ईयरली मीटिंग की थी, जिसमें बैठक के दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने पूरी दुनिया को इस चेतावनी के बारे में बताया। WHO चीफ के मुताबिक कोरोना का खतरा आखिरी नहीं है। दुनिया अभी इससे भी ज्यादा खतरनाक हालातों से गुजर सकती है। मीटिंग में उन्होंने बताया कि विश्व में अभी बहुत खतरनाक हालत बनेंगे।

कोरोना से ज्‍यादा घातक वायरस आने वाला है!

कोरोना से ज्‍यादा घातक वायरस आने वाला है!

डब्ल्यूएचओ के चीफ टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने अमेरिका जैसे बड़े देशों को वार्निंग देते हुए चेताया कि युद्धस्तर पर कोरोना टीकाकरण करने के बाद भी खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। साथ ही इस बात को भी दोहराया कि जब तक कोरोना और उसके नए-नए वैरिएंट तेजी से फैल रहे हैं, तब तक ढिलाई बरतने जैसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी एक और वायरस आ सकता है जो वर्तमान में कोरोना से और ज्‍यादा इंफेक्टेड और बेहद घातक हो सकता है।

दुनिया की टेंशन बढ़ाने वाली चेतावनी

दुनिया की टेंशन बढ़ाने वाली चेतावनी

मालूम हो कि डब्‍ल्‍यूएचओ महानिदेशक का टेंशन बढ़ाने वाली चेतावनी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़कर 16.79 करोड़ तक पहुंच गए हैं। इस महामारी से अब तक करीब 34.86 लाख लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं 14.92 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात देकर घर लौटे है। फिलहाल पूरी दुनिया में 1.51 करोड़ लोगों का उपचार जारी है। इनमें 1.51 करोड़ लोगों में कोरोना के माइल्ड सिम्टम्स हैं और 97,611 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर है।

देश में 40 दिन बाद आए सबसे कम नए केस

देश में 40 दिन बाद आए सबसे कम नए केस

इधर, अगर भारत की बात करें तो कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी कम होती जा रही है, लेकिन मौत के आंकड़ों में कोई फर्क देखने को नहीं मिला रहा है। मंगलवार (25 मई) को जारी आंकड़ों के हिसाब से भारत में कोरोना के 1,96,427 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 3,511 लोगों की इस घातक बीमारी से जान भी गई है। 3,26,850 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। देश में अब तक कोरोना के कुल 2,69,48,874 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 25,86,782 एक्टिव मामले हैं। 2,40,54,861 लोग कोरोना से रिकवर होकर लौटें हैं, जबकि 3,07,231 लोगों की जान जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+