पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के आरोपों पर व्हाइट हाउस ने दिया ये जवाब

वॉशिंगटनः पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कई तरह के आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर सफाई देते हुए व्हाइट हाउस ने बयान जारी करके कहा है कि स्टॉर्मी द्वारा लगाए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप स्टॉर्मी के किसी भी बयान पर कोई यकीन नहीं करते हैं।

लगा चुकी हैं कई आरोप

लगा चुकी हैं कई आरोप

बता दें, रविवार को एक इंटरव्यू में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था कि साल 2006 में यौन शौषण के लिए उन्हें चुप रहने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लास वेगास में एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा था कि ट्रम्प के साथ उसके कथित रिश्ते के बारे में चुप रहना चाहिए।

व्हाइट हाउस ने दी सफाई

पोर्न स्टार के आरोपों पर व्हाइट हाउस ने सफाई दी। बता दें, रविवार को इंटरव्यू में स्टॉर्मी ने आरोप लगाया कि लास वेगास में एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा था कि ट्रम्प के साथ उसके कथित रिश्ते के बारे में चुप रहना चाहिए। स्टॉर्मी ने कहा है कि धमकी देने वाला शख्स जानता था कि मैं सच बोल रही हूं। इंटरव्यू में स्टॉर्मी ने कई नए आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक बार कार पार्किंग में एक शख्स ने कहा था कि ट्रंप को अकेला छोड़ दो। उसके वक्त स्टॉर्मी के साथ उसकी बेटी भी थी जिसे देखकर धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि अगर आपको कुछ हुआ तो ये प्यारी बच्ची बहुत दुख महसूस करेगी।

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को दिए गए थे पैसे

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को दिए गए थे पैसे

स्टेफनी क्लिफोर्ड उर्फ स्टॉर्मी डेनियल ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि ट्रंप और उनके बीच एक बार शारीरिक संबंध बने थे। साथ ही दावा किया गया था कि लंबे समय तक दोनों के बीच रिश्ता भी रहा था। डोनाल्ड ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने कहा था कि उन्होंने पोर्न स्‍टार को समझौते के तौर पर 1,30,000 डॉलर यानि करीब 84 लाख रुपए दिए थे। हालांकि इस पैसे के बारे में कहा गया कि ये रकम उस एग्रीमेंट का हि‍स्‍सा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+