यूक्रेन के दौरे पर जाने की जो बाइडेन की नहीं है कोई योजना: व्हाइट हाउस
वॉशिंगटन, 19 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन के दौरे पर नहीं जाएंगे। हाल ही में इस बात की खबर सामने आई थी कि जो बाइडेन यूक्रेन जा सकते हैं, लेकिन व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि जो बाइडेन का यूक्रेन जाने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया था। इसमे बड़ी मात्रा में सैन्य हथियार शामिल थे। आज अमेरिका ने चार विमान यूक्रेन भेजे हैं जिसमे तमाम सैन्य संसाधन हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते के भीतर चार विमान यूक्रेन सैन्य मदद लेकर पहुंचे हैं, एक और विमान आज (सोमवार) को पहुंचा है।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि अमेरिका यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध में सबसे अधिक हथियार और सैन्य उपकरण मुहैया करा रहा है। अमेरिका के साथ 30 और मित्र राष्ट्र भी यूक्रेन की इस संकट में मदद कर रहे हैं। अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की है कि जनवरी 2021 से अभी तक जो बाइडेन की सरकार ने यूक्रेन को 3.2 बिलियन डॉलर की मदद मुहैया कराई है। जिसमे से तकरीबन 2.6 बिलियन डॉलर की मदद रूस के खिलाफ युद्ध के बाद से दी जा चुकी है। अमेरिका ने यूक्रेन को जो सैन्य मदद पहुंचाई है उसम खतरनाक हथियार, स्टिंगर एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल, जेवलिन एंटी आर्मर सिस्टम, तोप, कई राउंड कारतूस और मुहैया कराए गए हैं। एमआई 17 हेलीकॉप्टर, छोटे हथियार, ड्रोन, राडार डिवाइस आदि भी अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दिए गए हैं।
बता दें कि 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत की थी, जिसके बाद से अभी तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को अब तकरीबन दो महीने होने जा रहा है, लेकिन अभी तक इस युद्ध का कोई निष्कर्स नहीं निकल सका है।












Click it and Unblock the Notifications