G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी-बाइडेन में होगी द्विपक्षीय बैठक, व्हाइट हाउस ने बताया, किन मुद्दों पर होगी बात

Modi Biden Meet: व्हाइट हाउस ने शनिवार को घोषणा की है, कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे और 8 सितंबर को ऐतिहासिक बैठक के मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

आपको बता दें, कि इस साल जी20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है और नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 नेताओं की बैठक होने वाली है। इस बैठक में दुनिया के कई प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा है, कि शिखर सम्मेलन के दौरान, बाइडेन जी20 के नेतृत्व के लिए पीएम मोदी की सराहना करेंगे।

Modi Biden Meet

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है, कि "गुरुवार (7 सितंबर) को राष्ट्रपति जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली, भारत की यात्रा करेंगे। शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।"

व्हाइट हाउस ने कहा है, कि दोनों नेता यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को भी कम करने के लिए बातचीत करेंगे और वैश्विक चुनौतियों से निपटने सहित, गरीबी से बेहतर ढंग से लड़ने के लिए, विश्व बैंक सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाएंगे।

बयान में कहा गया है, कि "नई दिल्ली में राष्ट्रपति जी20 के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे और आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।" आफको बता दें, कि अमेरिका साल 2026 में जी20 देशों की मेजबानी करेगा।

जी20 शिखर सम्मेलन

G20, या 20 का समूह, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरसरकारी मंच है। भारत वर्तमान में बहुराष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता कर रहा है।

G20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके, यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका शामिल हैं।

वहीं, भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को बतौर अतिथि देश आमंत्रित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+