जब शिंजो आबे के लिए विशेष दरी और पत्थर के कटोरे लेकर जापान पहुंचे थे PM मोदी

टोक्यो, 08 जुलाईः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई है। पश्चिमी जापान के नारा शहर में शिंजो आबे पर ये जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद वे लहूलुहान होकर मंच पर ही गिर पड़े। जब यह हमला हुआ तो शिंजो आबे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। शिंजो आबे का भारत से खास नाता रहा है। वह सबसे अधिक बार भारत आने वाले जापानी पीएम रहे हैं।

संसद को किया संबोधित

संसद को किया संबोधित

अपने पहले कार्यकाल में शिंजो आबे जब भारत आए थे तो उन्होंने भारत में संसद को भी संबोधित किया था। शिंजो आबे जब 2014 में भारत आए थे तो वह 26 जनवरी की परेड के मुख्य अतिथि थे। वह जापान के पहले पीएम थे जिन्हें 26 जनवरी की परेड का मुख्य अतिथि बनाया गया। उनका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाव जगजाहिर रहा।

पीएम मोदी ने दिया गिफ्ट

पीएम मोदी ने दिया गिफ्ट

लगभग साढ़े तीन साल पहले अक्टूबर 2018 में जापान से द्विपक्षीय वार्ता के लिए द्विदिवसीय दौर पर पीएम मोदी टोक्यो पहुंचे थे, तब पीएम मोदी ने शिंजो आबे को कई खास गिफ्ट प्रदान किया था। पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गुलाबी क्वॉर्ट्ज और पीले क्वॉर्ट्ज के दो हस्तनिर्मित पत्थर के कटोरे और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के बुनकरों द्वारा हाथ से विशेष तौर पर बुनी गयी दरी तोहफे में दी थी।

जोधपुरी संदूक भी दिया

जोधपुरी संदूक भी दिया

इसके अलावा पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को लकड़ी का जोधपुरी संदूक भी तोहफे में दिया। इन सभी को खासकर भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान यात्रा के अवसर पर तैयार किया गया था। जापानी पीएम आबे के लिए जो पीएम मोदी जो पत्थर की दो कटोरे लेकर गए हैं, उन्हें गुजरात के खांभट क्षेत्र के रहने के लिए शाब्बिरहुसेन इब्राहिमभाई आर्टिस्ट ने तैयार किया था। गुजरात के इस क्षेत्र से ही पत्थरों की बनी हुई कलाकारी दुनियाभर में एक्सपोर्ट के लिए जाती है। वहीं, पीएम मोदी अपने साथ एक लकड़ी की संदूक भी ले गए थे, जिस पर राजस्थान के जोधपुर की शानदार कलाकारी झलक है।

Recommended Video

    PM Narendra Modi और Shinzo Abe ने की थी Varanasi में Ganga Aarti | वनइंडिया हिंदी | *International
    पीएम मोदी खूब प्रशंसा की

    पीएम मोदी खूब प्रशंसा की

    पीएम मोदी पहले नेता हैं, जो जापानी प्रधानमंत्री हॉलिडे होम पहुंचे। यहां यामांशी प्रांत के होटल माउंट फूजी में शिंजो आबे छुट्टियां मनाने के लिए जाते थे। यहां तत्कालीन जापानी पीएम ने खुद अपने मित्र पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की थी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जापानी प्रधानमंत्री ने उनकी खूब प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि वे अपने महान देश के एक उत्कृष्ट नेता हैं।

    जर्मनी को पुतिन से पंगा लेना पड़ा महंगा, रूस ने सप्लाई चेन काटी तो चौपट होने लगे उद्योग, मचा हड़कंप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+