Whatsapp अब बढ़ाएगा 'सिक्योरिटी कवर', नहीं मिलेगी ये खास सुविधा
Whatsapp Missing Messages Screenshots: व्हाट्सएप अब लगातार अपने फीचर को अपडेट कर कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य मौजूदा सोशल मीडिया (Social Media Messaging App) की दुनिया में यूजर को एक बेहतर मैसेजिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। पिछले दिनों व्हाट्सएप की सिक्योरिटी की लेकर उठ रहे सवालों के बीच मेटा ने कई परिवर्तन किए और अब व्हाट्सएप में एक नया अपडेट आने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि ये अपडेट (Whatsapp New Update) आने जाने के बाद इस मैसेजिंग एप में क्या बदलेगा?

व्हाट्सएप का अपडेटेड फीचर
व्हाट्सएप यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित और निजी बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इससे पहले कंपनी इमेज शेयर करने का फीचर लेकर आई थी जिसे सिर्फ एक बार देखा जा सकता था। आज के समय में इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन अब मेटा इसको लेकर एक नया अपडेट लाने जा रहा है।

नहीं ले पाएंगे गायब मैसेज के स्क्रीन शॉट
व्हाट्सएप में अब एक नया अपडेट आने वाला है। जिसके बाद यूजर गायब संदेश का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। कहा जा रहा है कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है और बीटा टेस्ट वर्जन में है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से इसके लांच को लेकर अभी समय नहीं बताया गया।

सिक्योरिटी कवर बढ़ाने का उद्देश्य
व्हाट्सएप के इस नए अपडेट को सुरक्षा कारणों से अहम माना जा रहा है। यह प्राइवेट चैट की प्राइवेसी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अपडेट से क्या बदलेगा?
व्हाट्सएप को लेकर कथित रूप से ये बात सामने आ रही है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक नए आसान फीचर पर काम कर रहा है, जो आपको वन-टाइम शो मैसेज के स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा। इसका मतलब इस अपडेट के आने के बाद वन टाइम शो होने वाले मैसेस का स्क्रीन शॉट लेने से अब एप में रोकने के फीचर होंगे।

डिवाइस की प्राइवेसी नहीं हो लीक
व्हाट्सएप का ये नया अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है। इसे डिवाइस की गोपनीयता भंग करने से रोकने वाली सुविधाओं के रूप में देखा जा रहा है। इससे ऑटो डिलीट संदेश के स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता को ब्लॉक करने से गोपनीयता में सुधार करने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है यह केवल एंड्रॉइड के लिए बीटा वर्जन पर है।












Click it and Unblock the Notifications