नाइट्रोजन हाइपोक्सिया क्या है? जिसे सूंघाकर अमेरिका में दी गई है पहली बार मौत की सजा, क्यों हो रहा है विवाद?
What's nitrogen hypoxia: अमेरिकी राज्य अलबामा में गुरुवार की रात पहली बार किसी कैदी को नाइट्रोजन हाइपोक्सिया मेथड से मौत की सजा दी गई है। अमेरिका में कुल 165 कैदी हैं, जिन्हें मौत की सजा मिलनी है और अब ऐसी रिपोर्ट है, कि नाइट्रोजन हाइपोक्सिया प्रक्रिया से ही बाकी कैदियों को भी मौत की सजा दी जाएगी।
जिस कैदी को नाइट्रोजन हाइपोक्सिया प्रक्रिया से मौत की सजा दी गई है, उसका नाम केनेथ यूजीन था और उसे फांसी पर लटकाकर मृत्युदंड देने की जगह नाइट्रोजन हाइपोक्सिया के तहत, जिसमें किसी व्यक्ति के फेफड़ों में लगातार ऑक्सीजन की जगह शुद्ध नाइट्रोजन गैस भरा जाता है, जिसमें उसे सांस लेने में दिक्कत होती है और फिर उसकी मौत हो जाती है।

नाइट्रोजन हाइपोक्सिया प्रक्रिया के तहत मृत्युदंड को लेकर अमेरिका में पिछले कुछ सालों में काफी विवाद रहा है और मानवाधिकार समूहों, कई डॉक्टरों और कई जूरी ने नाइट्रोजन हाइपोक्सिया के तहत मृत्युदंड देने के खिलाफ मतदान भी किया था और इस प्रक्रिया की आलोचना की थी। हालांकि, गुरुवार को, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फांसी के खिलाफ स्मिथ के वकीलों की आखिरी मिनट की अपील को खारिज कर दिया था।
आखिर नाइट्रोजन हाइपोक्सिया मेथड कैसे काम करती है, और वकील और अधिकार समूह इसके बारे में क्या कह रहे हैं? आइये जानते हैं।
केनेथ यूजीन स्मिथ कौन था और क्या किया था?
58 साल के स्मिथ को 18 मार्च 1988 को 45 वर्षीय एलिजाबेथ सेनेट की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसमें उसके अलावा एक और शख्स दोषी ठहराया गया था।
स्मिथ और जॉन फॉरेस्ट पार्कर नाम के दो आरोपियों को चार्ल्स सेनेट नाम के एक पादरी ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए एक हजार डॉलर की सुपारी दी थी। चार्ल्स सेनेट कर्ज में डूबा हुआ था और अपनी पत्नी की मौत के बाद बीमा के रकम से अपने कर्ज की अदायगी करना चाहता था।
अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, जॉन फॉरेस्ट पार्कर को पहले ही साल 2010 में घातक इंजेक्शन देकर मार दिया गया था, जबकि मामले में मुख्य संदिग्ध बनने के बाद चार्ल्स सेनेट ने आत्महत्या कर ली थी। लिहाजा, इस केस में स्मिथ एक मात्र दोषी जिंदा बच गया था।
हालांकि, स्मिथ ने दावा किया था, कि वो वारदात के वक्त मौके पर जरूर मौजूद था, लेकिन हत्या करने में वो शामिल नहीं था। स्मिथ को साल 1996 में मृत्युदंड की सजा दी गई थी।
यह दूसरी बार क्यों है जब स्मिथ को मौत की सज़ा का सामना करना पड़ा?
स्मिथ को 2022 में घातक इंजेक्शन के माध्यम से मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अंत में वो जहरीले इंजेक्शन से मौत की सजा से बच गया था। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब उसे इंजेक्शन दिया जाना था, तब उसके शरीर के जिस नस में इंजेक्शन दिया जाना था, उस नस को नहीं खोजा जा सका।
जिसके बाद उसके वकीलों ने कोर्ट में तर्क दिया था, कि पहली बार मौत से बचने के बाद उसकी मानसिक स्थिति पर काफी खराब प्रभाव पड़ा है, इसलीए इसकी फांसी की सजा को टाल देना चाहिए।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिम को नाइट्रोजन हाइपोक्सिया प्रक्रिया के तहत मृत्युदंड देने की प्रक्रिया रात 12 बजे शुरू हुई थी, जो सुबह 6 बजे तक चली।
इसके अलावा, मानवाधिकार वकील क्लाइव स्टैफोर्ड स्मिथ, जिन्होंने अमेरिका सहित कई देशों में मौत की सजा के खिलाफ तर्क दिया है, उन्होंने भी फांसी का विरोध किया था। उन्होंने कहा, कि फांसी आमतौर पर केवल आधी रात को ही दी जाती है।
नाइट्रोजन हाइपोक्सिया क्या है?
नाइट्रोजन हाइपोक्सिया मौत की सजा देने की एक प्रक्रिया है, जहां कैदी के चेहरे पर एक श्वासयंत्र मास्क लगाया जाता है, और उसकी सांस लेने वाली हवा को शुद्ध नाइट्रोजन गैस से बदल दिया जाता है।
इससे व्यक्ति सांस में ऑक्सीजन की जगह नाइट्रोजन लेना शुरू कर देता है, जिससे कुछ ही सेकंड में बेहोशी आ जाती है और कुछ मिनटों के बाद उसकी मृत्यु हो जाती है।
एमोरी विश्वविद्यालय में एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में काम करने वाले अमेरिकी डॉक्टर जोएल ज़िवोट के मुताबिक, "नाइट्रोजन हाइपोक्सिया" सुनकर लगता है, कि ये एक स्थापित प्रक्रिया है और यह एक बना हुआ शब्द है और वास्तविक चिकित्सा अधिनियम नहीं है।
ज़िवोट ने अल जज़ीरा को बताया, "नाइट्रोजन हाइपोक्सिया निष्पादन की एक तकनीक के लिए किसी प्रकार की विश्वसनीयता बनाने की कोशिश करने का राज्य का प्रयास है, जो वास्तव में पहले कभी नहीं किया गया है।"
स्मिथ के वकीलों ने इस पद्धति की अपरीक्षित प्रकृति पर चिंता जताई है जो गड़बड़ा सकती है। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि मास्क पर्याप्त वायुरोधी न हो और उल्टी के कारण व्यक्ति का दम घुटने लगे।
अलबामा के सॉलिसिटर जनरल एडमंड लाकौर ने कहा, कि इस तरह के दावे काल्पनिक हैं, और उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के जोखिम को कम करने के लिए उसे खाना एक दिन पहले, या फिर जिस रात उसे मृत्युदंड दी जानी है, उस दिन सुबह में दिया जा सकता है, ऐसी स्थिति में मृत्युदंड की ये प्रक्रिया सटीक रहेगी।
लाकौर ने संघीय न्यायाधीशों को यह भी बताया, कि नाइट्रोजन हाइपोक्सिया "मनुष्य को मृत्युदंड देने के जितने भी ज्ञात तरीके हैं, उनमें सबसे दर्द रहित और मानवीय तरीका है।"
-
Iran vs USA War: वो 4 ईरानी मिसाइल, जिसने अमेरिका को किया बर्बाद, थर-थर कांप रहे हैं ट्रंप -
Iran US War: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 युद्धपोत, ट्रंप की धमकी- तेहरान को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसाएंगे -
Iran Vs USA: 'युद्ध का अंत हम तय करेंगे', IRGC ने ट्रंप को दिया ऐसा जवाब, जिससे कांप उठा अमेरिका -
Trump-Putin Phone Call पर 1 घंटे तक क्या सीक्रेट बात हुई? ईरान-यूक्रेन समेत किन मुद्दों पर चर्चा -
Delhi Airport Travel Advisory: ईरान युद्ध के चलते IGIA एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा से पहले पढ़ें गाइड -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications