फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप, 2022: क़तर में जिनकी वजह से ये विश्व कप होने जा रहा है अनोखा

फ़ीफ़ा
BBC
फ़ीफ़ा

रविवार से क़तर में वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है.

कहा जा रहा है कि यह सबसे अनोखा टूर्नामेंट होने जा रहा है, भले और बुरे दोनों लिहाज़ से.

वे कौन सी चीज़ें हैं जिससे ये अनोखा होने जा रहा है?

फ़ीफ़ा
BBC
फ़ीफ़ा

हर दिन अधिक मैच

यह 1978 के अर्जेंटीना वर्ल्ड कप के बाद अब तक का सबसे कम अवधि वाला टूर्नामेंट होगा, यानी खेल शुरू होने से लेकर ख़त्म होने तक (20 नवंबर से 18 दिसम्बर) सिर्फ 29 दिन का.

इसका मतलब ये हुआ कि आयोजकों को ग्रुप स्टेज के अधिकांश दिनों में हर दिन चार मैच आयोजित करने होंगे- 10ः00, 13ः00, 16ः00 और 19ः00 जीएमटी.

अधिकांश वर्ड कप में हर दिन तीन मैच होते रहे हैं.

ग्रुप स्टेज और लास्ट सिक्सटीन के बीच कोई गैप भी नहीं है क्योंकि ग्रुप स्टेज के अगले दिन ही नॉकआउट राउंड शुरू हो जाएगा.

अधिकतम दूरी वाले दो स्टेडियमों, दोहा के उत्तर में अल बायत स्टेडियम से राजधानी के दक्षिण में स्थित अल जैनब स्टेडियम के बीच की दूरी क़रीब 64 किलोमीटर है.

ये दूरी तय करने में बिना ट्रैफ़िक के 50 मिनट लगते हैं.

फ़ीफ़ा
Getty Images
फ़ीफ़ा

डिस्पोज़िबल स्टेडियम

इस टूर्नामेंट के लिए तैयार आठ स्डेडियमों में से सात को नींव से बनाया गया है.

सात स्टेडियमों में टूर्नामेंट के बाद कुर्सियां हटा दी जाएंगी और स्टेडियम 974 को पूरी तरह धराशायी दिया जाएगा, जिसे शिपिंग कंटेनरों से बनाया गया है.

टूर्नामेंट के बाद फ़ुटबॉल टीम के लिए सिर्फ एक स्टेडियम अहम बिन अली स्टेडियम का अल रायन रह जाएगा.

फ़ाइनल मैच के बाद दो लाख कुर्सियों को हटा दिया जाएगा और आयोजकों का कहना है कि इसे विकासशील देशों को दे दिया जाएगा.

ठहरने के इंतज़ाम की कमी

एक ऐसा देश जो आबादी या आकार के मामले में दुनिया के 100 शहरों में भी शामिल नहीं है, फिर भी क़तर उस तरह के रहने की व्यवस्था नहीं कर सकता जो आम तौर पर वर्ल्ड कप में देखा जाता है.

मार्च में, देश में केवल 30,000 होटल रूम थे. जबकि आधिकारिक आंकड़ें बताते हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए पूरी दुनिया से क़रीब 15 लाख लोग आ रहे हैं.

आयोजकों को उम्मीद है कि वे एक लाख 30,000 कमरों की व्यवस्था कर पाएंगे. इसमें फैंस विलेज़ेज, टेंट और मेटल केबिन में 9,000 बिस्तर, अपार्टमेंट और विला में 60,000 कमरे, होटलों में 50,000 कमरे और टूर्नामेंट के दौरान तट पर रोके गए दो क्रूज़ पोतों में 4,000 कमरे शामिल हैं.

इसका मतलब ये हुआ कि कुछ खेल प्रशंसकों को ओमान, सउदी अरब और यूएई जैसे पड़ोसी देशों में ठहरना पड़ेगा और फ़्लाइट पकड़ कर खेल देखने आना होगा.

ओमान मस्कट से दोहा के बीच हर रोज़ 24 विशेष उड़ानें और फ़्री वीज़ा का ऑफ़र भी दे रहा है.

फ़ीफ़ा
BBC
फ़ीफ़ा

बड़े पैमाने पर नई आधारभूत संरचनाएं

इस टूर्नामेंट की मेज़बानी के लिए क़तर ने बड़ी संख्या में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया है.

स्टेडियमों के अलावा 100 नए होटल बनाए गए हैं और नई सड़कें और एक मेट्रो का निर्माण किया गया है.

लुसैल में आखिरी स्टेडियम के चारो ओर एक नया शहर ही बनाया जा रहा है.

स्टेडियमों और ट्रेनिंग सेंटरों का अकेले ही बजट 5.3 अरब पाउंड (क़रीब 48,816 अरब रुपये) है.

बड़ी संख्या में टिकटों की बिक्री

रहने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के बावजूद अक्टूबर तक 28.9 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी थी.

इसका मतलब है कि अब तक किसी भी वर्ल्डकप के लिहाज से ये सबसे भीड़भाड़ वाला होने जा रहा है.

कितनी बीयर का इंतज़ाम?

क़तर में एक बीयर की क़ीमत 10 से 15 पाउंड (करीब एक हज़ार से 1500 रुपये) है. हालांकि बहुत सारी पाबंदियां हैं कि आप कहां से खरीद सकते हैं.

आम तौर पर क़तर में लाइसेंस रखने वाले होटल, बार और रेस्तरां में बीयर सहज उपलब्ध है.

हालांकि वर्ल्ड कप के दौरान फ़ैन ज़ोन और स्डेडियम के बाहरी मैदानों में बीयर बिकेगी.

फ़ैन ज़ोन 500 एमएल बीयर की क़ीमत कथित तौर पर क़रीब 1125 रुपये पड़ेगी.

इन निश्चित जगहों के बाहर शराब पीने पर छह महीने की सज़ा या 700 पाउंड (67,934 रुपये) का ज़ुर्माना हो सकता है.

टूर्नामेंट में कार्बन उत्सर्जन

टूर्नामेंट के दौरान 36 लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन होगा.

रूस में यह 21 लाख टन था.

अप्रवासी मज़दूरों की मौतों पर आलोचना

पिछले साल गार्डियन में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जबसे क़तर को मेज़बानी मिली है, 2010 से 2020 के बीच भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश के 6500 अप्रवासी मज़दूरों की मौत हुई है.

क़तर की सरकार का कहना है कि आंकड़ों का कुल योग गुमराह करने वाला है क्योंकि सभी मौतें वर्ल्ड कप से जुड़े प्रोजेक्टों में काम करने वाले वर्करों के रूप में जोड़ी गई हैं.

एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि इसका कोई सटीक आंकड़ा नहीं है क्योंकि क़तर का प्रशासन पिछले एक दशक में हज़ारों अप्रवासी मज़दूरों की मौतों के मामले की जांच करने में विफल रहा है.

फ़ीफा वर्ल्ड कप-

मेज़बान देशः क़तर, तारीख़ः 20 नवंबर से 18 दिसम्बर, कवरेजः बीबीसी टीवी, बीबीसी आईप्लेयर, बीबीसी रेडियो 5 लाईव, बीबीसी रेडियो वेल्स, बीबीसी रेडियो सामरू, बीबीसी साउंड्स और बीबीसी स्पोर्ट वेबसाइट और ऐप पर लाईव.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+