हांगकांग में केवल 'देशभक्तों' को सत्ता देने की क्या है चीनी योजना?
चीन की नीतियां तय करने वाली मुख्य संस्था ने ऐसे उपाय पारित करने की योजना बनाई है जिनसे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हांगकांग पर केवल "देशभक्तों" की ही सत्ता रहे.
इस तरह से चुनावी तंत्र में बदलाव के जरिए हांगकांग पर चीन के नियंत्रण को पुख्ता करने की कोशिश की जा रही है.
प्रधानमंत्री ली कचियांग ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ऑफ चाइना को संबोधित करते हुए दुनिया को भी चेतावनी दी कि वह उसके मामलों में दखल न दे.
यह एलान ऐसे वक्त में आया है जबकि चीन ने हाल में ही हांगकांग में कड़े सुरक्षा कानून लागू किए हैं.
आलोचकों का कहना है कि चीन विरोध की आवाजों का दमन कर रहा है और 1997 में ब्रिटेन के साथ किए गए "एक देश, दो सिस्टम" के करार को खत्म कर रहा है.
हांगकांग पहले एक ब्रिटिश कॉलोनी था.
लोकतंत्र समर्थक विरोध-प्रदर्शन
इस एग्रीमेंट के तहत हांगकांग के पास अपने कानूनी सिस्टम को चालू रखने और अभिव्यक्ति की आजादी और प्रेस की आजादी के अधिकार को जारी रखने की इजाजत दी गई थी.
अपने अधिकारों को खत्म होने का खतरा देख 2019 में हांगकांग में जबरदस्त लोकतंत्र समर्थक विरोध-प्रदर्शन हुए थे.
इनमें से कुछ प्रदर्शनों में हिंसा भी हुई और इसके बाद चीन ने यहां नेशनल सिक्योरिटी लॉ लागू कर दिया.
असेंबली के वाइस प्रेसिडेंट वैंग चेन ने अब भरोसा दिलाया है कि ये बदलाव जरूरी हैं क्योंकि हांगकांग में हुई उथल-पुथल से यह साफ हुआ है कि मौजूदा चुनावी तंत्र में कई खामियां मौजूद हैं.
उन्होंने कहा कि सिस्टम में मौजूद जोखिमों को खत्म करना जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल "देशभक्तों" के हाथ में ही सत्ता रहे.
प्रधानमंत्री ली ने चेतावनी दी है कि हांगकांग के मसलों में दखल देने वाली बाहरी ताकतों से चीन पूरी दृढ़ता से निबटेगा.
चीन की कंपनियों के निवेश को लेकर भारत ने दी सफ़ाई
भारत की ताइवान के साथ ट्रेड डील को लेकर चीन क्यों नाराज़?
नई शक्तियां
पूरे एक हफ्ते चलने वाली असेंबली मीटिंग का कोई टेक्स्ट सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन वैंग और स्थानीय मीडिया दोनों ने यह स्पष्ट कर दिया कि किन मसलों पर इसमें बहस होनी है.
हांगकांग की चुनावी समिति जबरदस्त तरीके से चीन के अनुकूल है. इस कमेटी को संसद या लेजिस्लेटिव काउंसिल में और ताकतें मिलना तय है.
कमेटी काउंसिल के लिए सभी उम्मीदवारों का परीक्षण भी कर सकती है और अपने सदस्यों में से कई को भी चुन सकती है. इस तरह से लोगों द्वारा चुने जाने वाले सदस्यों की संख्या घट सकती है.
हांगकांग की चाइनीज यूनिवर्सिटी के एक चाइना एनालिस्ट विली लैम ने एएफपी न्यूज एजेंसी को बताया कि अगर नए उपाय लागू किए गए तो "विपक्ष की आवाज को प्रभावी तौर पर दबा दिया जाएगा."
क्या भारत बनाम चीन 21वीं सदी का सबसे बड़ा टकराव है?
हॉन्गकॉन्ग: चीन विरोध का अधिकार छीनने संबंधी क़ानून लाएगा
बीबीसी के चीन के संवाददाता स्टीफन मैकडोनेल के मुताबिक, ये बदलाव हाल में हुए हांगकांग के जिला काउंसिल चुनावों की प्रतिक्रिया हैं. इन चुनावों में लोकतांत्रिक सुधारों की मांग करने वालों ने एक छोड़कर बाकी सभी नगरपालिकाओं में जीत हासिल की थी.
वे कहते हैं, "अब इन बदलावों को लागू कर दिया जाएगा और इसके बाद हांगकांग में लोकतांत्रिक चुनावों का दिखावा भी खत्म हो जाएगा."
हालांकि, सिद्धांत रूप में असेंबली देश की सबसे ताकतवर संस्था है, लेकिन हकीकत में इसके सदस्य अक्सर केंद्र सरकार की तय की गई नीतियों पर ही अपनी मुहर लगा देते हैं.
शुक्रवार को ली ने एलान किया कि चीन ने इस साल के लिए आर्थिक ग्रोथ का टारगेट 6 फीसदी से ऊपर रखा है.
चीन में मोटे तौर पर कोरोना वायरस नियंत्रण में है और ज्यादातर लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट आई है.
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications