DDoS Cyber Attack: आखिर क्या है ये साइबर अटैक जिसने ट्रंप-मस्क के इंटरव्यू को रोक दिया

DDoS Cyber Attack: एक्स पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू के दौरान साइबर अटैक की जानकारी सामने आ रही है। एलन मस्क ने दावा किया है कि एक्स पर "बड़े पैमाने पर DDOS हमले" हुए हैं। जिसकी वजह से तय समय पर यह इंटरव्यू नहीं शुरू हो सका।

निर्धारित समय पर इंटरव्यू नहीं शुरू होने को लेकर एलन मस्क ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक्स पर बहुत बड़ा डीडीओएस हमला हुआ है। इसे बंद करने पर काम चल रहा है। सबसे खराब स्थिति में, हम कम संख्या में लाइव श्रोताओं के साथ आगे बढ़ेंगे और बातचीत को बाद में पोस्ट करेंगे।

donald trump

डीडीओएस का मतलब है "डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस अटैक।" यह लक्षित सर्वर या नेटवर्क पर इंटरनेट ट्रैफ़िक को बढ़ाकर सामान्य ट्रैफ़िक को बाधित करता है। साइबर सुरक्षा फर्म फोर्टिनेट इसे साइबर क्राइम के रूप में परिभाषित करता है।

फोर्टिनेट के अनुसार, "डीडीओएस अटैक का अर्थ है 'डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस (डीडीओएस) अटैक' और यह एक साइबर अपराध है, जिसमें हमलावर सर्वर पर इंटरनेट ट्रैफिक को बढ़ा देता है, ताकि उपयोगकर्ता ऑनलाइन सेवाओं और साइटों तक पहुंचने से वंचित हो जाएं।"

DDoS हमले के दौरान, बॉटनेट HTTP रिक्वेस्ट और ट्रैफ़िक के साथ वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक बढ़ा देता है। जिससे टार्गेट सर्वर प्रभावित होता है। इससे जो लोग इस वेबसाइट पर सच में आना चाहते हैं वह नहीं आ पाते हैं, उन्हें वेबसाइट से बाहर कर देता है। यह लंबे समय तक सेवाओं को बाधित करता है। ये हमले घंटों या दिनों तक भी चल सकते हैं।

मस्क ने बताया कि अगर स्थिति और खराब हुई तो सीमित संख्या में ही लाइव श्रोताओं को अनुमति दी जाएगी और बातचीत को बाद में ऑनलाइन पोस्ट किया जाएगा। इस एहतियात का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि व्यवधान के बावजूद साक्षात्कार अपने दर्शकों तक पहुंच सके।

जिस तरह से यह साइबर हमला हुआ है, उसकी टाइमिंग काफी अहम है। इस साइबर अटैक को आगामी चुनावों के लिए ट्रंप की संचार रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इस साइबर हमले से यह भी बात सामने आई है कि बड़े डिजिटल प्रचार के माध्यमों को प्रभावित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+