Blue Whale Challenge: जानलेवा 'ब्लू व्हेल चैलेंज' गेम क्या है? जिससे अमेरिका में भारतीय छात्र की हुई मौत
What is Blue Whale Challenge: पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक, कई भारतीय छात्रों की मौत अमेरिका के अलग अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हुई है, लेकिन इनमें से मार्च महीने में 20 साल के एक भारतीय छात्र की मौत को लेकर खुलासा हुआ है, कि उसकी मौत के पीछे 'ब्लू व्हेल चैलेंज' नाम का एक खतरनाक गेम शामिल है।
पुलिस ने खुलासा किया है, कि 20 साल के भारतीय छात्र ने 'ब्लू व्हेल चैलेंज' को पूरा करते हुए खुदकुशी कर ली है और अमेरिकन पुलिस ने 'ब्लू व्हेल चैलेंज' को एक 'जानलेवा गेम' कहा है। उस छात्र की पहचान उसके परिवार के अनुरोध पर गुप्त रखा गया है।

'ब्लू व्हेल चैलेंज' से गई भारतीय छात्र की जान
ये भारतीय छात्र अमेरिका के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था, जो 8 मार्च को एक लावारिश कार में मृत पाया गया था। उसकी मौत को पिछले महीने हत्या के रूप में रिपोर्ट किया गया था, जब उसे बोस्टन विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में गलत पहचाना गया था। ब्रिस्टल काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के प्रवक्ता ग्रेग मिलियोट ने अब जांच के बाद कहा है, कि मामले की जांच "स्पष्ट आत्महत्या" के रूप में की जा रही है।
ग्रेग मिलियोट ने बयान जारी करते हुए कहा है, कि "हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच एक स्पष्ट आत्महत्या के रूप में की जा रही है। हम मामले को बंद करने से पहले मेडिकल परीक्षक के अंतिम निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। यह 22 मार्च को हुआ था।"
लेकिन, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, छात्र की दो मिनट तक सांसें अटकी रहीं। छात्र की 'हत्या' की मीडिया रिपोर्टें तब आई थी, जब हाल के वर्षों में अमेरिका में भारतीयों, विशेषकर छात्रों पर हमले काफी बढ़ गए हैं।
'ब्लू व्हेल चैलेंज' क्या है?
'ब्लू व्हेल चैलेंज' को एक सुसाइड गेम कहा जाता है, जिसमें गेम खेलने वाले को 50 दिनों में 50 अलग अलग काम करने का टास्क दिया जाता है। यह एक ऑनलाइन आत्मघाती गेम है, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बहादुरी दिखाते हुए खतरनाक काम करने के लिए कहा जाता है। इसमें जैसे जैसे गेम का लेवल बढ़ता जाता है, प्रतिभागियों को और भी खतरनाक टास्क को अंजाम देने के लिए कहा जाता है और 50वां टाल्क आत्महत्या करना होता है।
इस गेम की शुरूआत में काफी आसान टास्क दिया जाा है, जैसे 'आधी रात में जागना', 'फिल्म देखना', लेकिन धीरे धीने टास्क खतरनाक दिशा में मुड़ने लगता है। जैसे "टावर ब्लॉक के किनारे पर खड़े होना" या "अपनी बांह पर काटकर एक व्हेल का चित्र बनाना" होता है। खेल के अंतिम चरण में खुदकुशी करने का टास्क दिया जाता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खतरनाक 'ब्लू व्हेल चैलेंज' गेम की शुरूआत रूस में हुई थी, लेकिन फिर ये फैलते हुए यूक्रेन, अमेरिका और भारत जैसे देशों में भी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका, रूस और यूक्रेन में इस गेम को खेलते हुए सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।
हालांकि, इस बात को लेकर कई तरह की अटकलें हैं, कि आखिर इस गेम का नाम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' क्यों रखा गया है, लेकिन कुछ पत्रकारों का दावा है, कि "जिस तरह से व्हेल मछलियां खुद को किनारे तक ले आती हैं, जिसका परिणाम उनकी मौत पर आकर खत्म होता है, उसी तरह से ये गेम, एक इंसान को मौत के पास ले आता है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है, कि यह नाम 'लुमेन' नामक रूसी रॉक बैंड के गीतों का संदर्भ है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने एक एडवाइजरी जारी कर इस गेम को "आत्महत्या के लिए उकसाने वाला" बताया है। इस खेल में ऐसे लोगों की तलाश की जाती है, तो किसी परेशानी या फिर डिप्रेशन से गुजर रहे होते हैं, या फिर किसी तनाव में होते हैं और उन्हें चुनौती दी जाती है, कि एक बार शुरू होने पर वो गेम पूरा होने तक बीच में गेम को छोड़ नहीं सकते हैं। अगर कोई खिलाड़ी गेम को छोड़ना चाहता है, तो उनकी निजी जानकारियों का खुलासा करने की धमकी देकर ब्लैकमेर लिया जाता है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी शुक्रवार को 'ब्लू व्हेल चैलेंज' को "राष्ट्रीय समस्या" बताते हुए टेलीविजन चैनलों को इस घातक गेम के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करने का निर्देश दिया। केंद्र ने भ इस मुद्दे पर गौर करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।
हमारी सलाह भी यही है, कि आपकी जिंदगी काफी कीमती है और आपके सामने दुनिया में एक से बढ़कर एक महान काम करने के लिए रास्ता खुला है, ऐसे काम करें, जिससे आपके समाज, आपके परिवार और इस देश को आप पर गर्व हो, ना कि एक बकवास किस्म का गेम खेलने की कोशिश करें, जिसका हासिल कुछ नहीं है, लेकिन खतरा आपकी जान पर होता है।












Click it and Unblock the Notifications