इस्लाम में क्या है '72 हूर' का मतलब? अमेरिकी टीचर बोले- इजराइली सेना की औरतें हमास के लिए 72 हूर डेटिंग सर्विस
अमेरिका के एक ब्रुकलिन शिक्षक ने इजराइल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर '72 हूर' (72 hoorain) से जुड़ा हुए एक ऐसा बयान दिया है, जो विवादों में आ गया है। फोर्ट हैमिल्टन स्कूल के शिक्षक रॉबर्ट रॉसिकोन ने अपने एक बयान में कथित तौर पर कहा है कि, ' इजराइली सेना की महिला सैनिक हमास के लिए 72 हूर डेटिंग सर्विस है।' शिक्षक पर हेट स्पीच देने का भी आरोप है और उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
शिक्षक रॉबर्ट ने सोशल मीडिया पर "गाजा को जलने दो" और "वहां कोई निर्दोष नहीं है" जैसे भी विवादित कमेंट किया है। लेकिन उनके '72 हूर' वाला कमेंट विवादों में आ गए है। एक बार फिर से इस्लाम में '72 हूर' का क्या मतलब है, इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स ने ये सवाल उठाया है कि आखिर 72 हूरों का सच क्या है? तो आइए जानते हैं कि इस्लाम में '72 हूर' का क्या मतलब है?

असल में आपने इस्लामिक एक्सपर्ट को टीवी-अखबार पर कई बार देखा या पढ़ा होगा, जिसमें वो कहते हैं कि 'मौत के बाद जन्नत मिलेगी और वहां 72 हूरें तुम्हारा स्वागत करेंगी।'
कुरान और हदीस दोनों में जन्नत कैसा होता है, उसकी नेमतों और दोजख (नरक) के बारे में लिखा गया है। हदीसे बुखारी और सहीह मुस्लिम में लिखा है कि, 'जन्नत में ऐसी -ऐसी बरकतें होंगी, जो किसी ने आंखों से नहीं देखी होगी, जो किसी ने कानों से सुनी नहीं होगी और किसी ने मन में ऐसा कुछ ख्याल आया होगा।'
कई इस्लामिक एक्सपर्ट का कहना है कि कुरान में 'हूर' का जिक्र है, लेकिन ये 'हूर' 72 है या 75...इसकी संख्या का जिक्र नहीं है। बता दें कि
जानिए अलग-अलग इस्लामिक एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
- इस्लामिक स्कॉलर शोएब जमई के मुताबिक, 'कुरान और हदीस दोनों में हूरों का जिक्र है। लेकिन कोई संख्या नहीं दी गई है।' जमई ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'जैसे वैदिक ग्रंथों महाभारत, पुराणों में अप्सराओं का जिक्र है...उसी को हूर भी कहा जाता है। जो स्वर्ग में पाई जाती हैं। स्वर्ग की अप्सराएं मतलब जन्नत की हूरें।'
- वकील, एक्टिविस्ट और कबीर फाउंडेशन की संस्थापक सुबुही खान का कहना है कि, ''मैंने कुरान में कहीं भी 72 हूरों के बारे में नहीं पढ़ा है। हूरों का जिक्र है। इसलिए मैं मुसलमान बच्चों और युवाओं से कहना चाहती हूं कि जन्नत और दोजख की ग्राफिक डीटेल्स सिर्फ और सिर्फ आपके दिमाग को कंट्रोल करने के लिए बनाई गई हैं।''
- मुस्लिम एक्सपर्ट मुमताज आलम की मानें तो, ''कुरान में कहीं नहीं लिखा है कि हूरें मर्दों के लिए हैं। हूरें मतलब हैरत में डालने वाली कोई भी चीज। इसलिए हूरें पुरुष या महिला, दोनों हो सकते हैं। बस हदीस में यह रवायत मिलती है '72 की' उसी से जोड़कर ये नंबर आया है।''
- गार्जियन के पत्रकार इब्र वकार ने अपने एक लेख में लिखा था कि, 'कैसे नौजवानों को आतंकी बनाने के लिए 72 हूरों के सपने दिखाए जाते हैं। यह कट्टरपंथियों के ब्रेनवॉश का तरीका बन गया है।'
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications