ट्रंप ने बताया, बगदादी के जिंदा बचे 11 बच्चों के साथ क्या किया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें घोषणा कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएल/आईएसआईएस का नेता अबु बकर अल बगदादी अमेरिकी सेना के स्पेशल ऑपरेशन में मारा गया है।

trump baghdadi

ट्रंप ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वह सिचुएशन रूम से पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे और उन्हें ये सब एक फिल्म देखने जैसा लग रहा था। व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि शनिवार की रात अमेरिकी सेना ने सीरिया में एक ऑपरेशन किया था, जिसमें बगदादी ने खुद को आत्मघाती जैकेट से उड़ा लिया।

Recommended Video

    Baghdadi का कैसे हुआ था निकाह, खूंखार Terrorist की Ex Wife ने खोले कई secrets । वनइंडिया हिंदी
    तीन बच्चों को भी उड़ा लिया

    तीन बच्चों को भी उड़ा लिया

    ट्रंप ने कहा कि 'बगदादी ने खुद के साथ अपने तीन बच्चों और कुछ अनुयायियों को भी उड़ा लिया है। वह कुत्ते की तरह मरा है। वह कायर की तरह मरा है। वह एक बीमार और अभावग्रस्त आदमी था और अब वह चला गया है।' लेकिन उसके 11 बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। ये सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनके साथ क्या किया गया इस बारे में भी ट्रंप ने बताया है।

    11 बच्चों का क्या हुआ?

    11 बच्चों का क्या हुआ?

    ट्रंप ने बगदादी के 11 जिंदा बचे बच्चों के बारे में कहा कि इन्हें किसी तीसरी पार्टी की देखभाल के तहत छोड़ दिया गया है। हालांकि ट्रंप ने इसे एक अनाम पार्टी बताया, उन्होंने इसके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके अलावा बगदादी के जिंदा बचे बच्चों के बारे में भी उन्होंने कुछ नहीं बताया है कि उन्हें कहां से पकड़ा गया था या फिर उनके साथ अब आगे क्या किया जाएगा। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि अमेरिका की नजर बगदादी के उत्तराधिकारियों पर रहेगी। बगदादी के कुछ अनुयायियों को पकड़ा भी गया है।

    अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं

    अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं

    ट्रंप ने इस दौरान कहा कि ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन से अमरीकी सेना को 'बहुत सी संवेदनशील जानकारियां और चीजें' मिली हैं। उन्होंने ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए रूस, तुर्की और सीरिया का शुक्रिया भी अदा किया है। आठ हेलिकॉप्टर से शुरू हुआ ये ऑपरेशन दो घंटे में ही खत्म हो गया, जब बगदादी ने खुद को उड़ा लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+