ट्रंप के वीडियो के बाद पहली बार क्या बोलीं पत्नी मिलानिया
रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी को उन पर यौन हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं पर नहीं है जरा भी भरोसा।
वाशिंगटन। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में ट्रंप ने महिलाओं पर कई तरह की अश्लील टिप्पणियां की हैं। ट्रंप के इस वीडियो के बाद पहली बार उनकी पत्नी मिलानिया ट्रंप का बयान आया है।
मिलानिया ने किया ट्रंप का बचाव
मिलानिया ने ट्रंप का बचाव किया है और कहा कि वीडियो ट्रंप के विरोधियों की साजिश है। लेकिन मिलानिया ने यह भी कहा है कि वो ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं करती हैं।
पढ़ें-खतरों को भांपने के बाद मोसुल पहुंची अमेरिकी सेना
ट्रंप का वीडियो आने के बाद यह अमेरिकी चुनावों में एक विवादास्पद मुद्दा बन गया है। मिलानिया ने हालांकि यह भी कहा कि यह वह ट्रंप नहीं हैं जिन्हें वह जानती हैं। मिलानिया ने अमेरिकी जनता से अपील की कि वे ट्रंप की माफी को स्वीकार कर ले।
क्या कहा ट्रंप से
मिलानिया ने वीडियो टेप के सामने आने के 10 दिनों बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में मिलानिया ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से कहा कि उनकी भाषा ठीक नहीं थी और वह इसे स्वीकार नहीं कर सकती हैं। ट्रंप का वीडियो सामने आने के बाद दर्जनों रिपब्लिकंस ने उनका साथ न देने का फैसला किया।
पढ़ें-पीएम मोदी की पाक पर टिप्पणी से कन्नी काटता अमेरिका
हिलेरी फिर भी पीछे
वहीं दूसरी ओर मिलानिया ने कहा है कि उन्हें ट्रंप पर आरोप लगाने वाली महिलाओं पर कोई विश्वास नहीं है। आपको बता कि अमेरिकी चुनावों में बस अब तीन हफ्ते ही रह गए हैं। आरोप सामने आने के बाद भी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन सर्वे में ट्रंप से पीछे हैं।