‘मुल्क की हिफाजत करने वाले ही, पाकिस्तान को खा रहे...’, चंद्रयान-3 की सफलता पर क्या बोले पाकिस्तानी?

इसरो के चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

इस कामयाबी के साथ भारत चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही ऐसा कर सके हैं।

success of Chandrayaan-3

इस अंतरिक्ष अभियान से कुछ ही दिन पहले रूस का लूना-25 अपने मिशन में नाकामयाब साबित हुआ था। ऐसे में दुनियाभर का ध्यान अब भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर था। अब जब भारत चांद पर पहुंचने में कामयाब हो गया है तो दुनिया भर से भारत को बधाईयां मिल रही हैं।

पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी भारत की इस सफलता पर शुभकामनाएं मिल रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए भारत और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी।

चौधरी ने कहा, "चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने से इसरो के लिए यह कितना बड़ा क्षण है, मैं इसरो के अध्यक्ष श्री सोमनाथ के साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस पल का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं, केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है... शुभकामनाएं।"

वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में पाकिस्तान के आम लोगों ने भारत को बधाई देने के साथ ही अपनी सरकार पर निशाना साधा है। एक पाकिस्तान शख्स ने कहा है कि मुल्क की हिफाजत करने वाले ही, जब इसे खा रहे हैं, तो हम भारत की बराबरी कहां कह पाएंगे।

पीटीआई से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी लोगों ने ये माना कि भारत, तकनीक में पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुका है। एक अन्य पाकिस्तानी युवक का कहना है कि पाकिस्तान में फिलहाल रोटी, कपड़ा और मकान के लाले पड़े हुए हैं। पाकिस्तान खुद अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) के भरोसे है, ऐसे में हम तरक्की और तकनीकी के बारे में सोच भी नहीं सकते।

पीटीआई से बातचीत में एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि पहले पाकिस्तान की हालत बेहतर हुआ कहती थी, पहले पाकिस्तान दूसरे देशों की मदद किया करता था लेकिन अब स्थिति बदतर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+