बंगाल में बीजेपी की आहट से बांग्लादेश में भारी टेंशन! Exit Poll के आंकड़ों की गूंज अब पड़ोसी देश की संसद में!
West Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी तेज हो गई है। 4 मई को आने वाले नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों ने वहां की संसद में हलचल मचा दी है।
खासकर बीजेपी की संभावित जीत और घुसपैठियों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर बांग्लादेशी सांसद अख्तर हुसैन ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि अगर बंगाल में सत्ता परिवर्तन होता है, तो बांग्लादेश के सामने एक बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो सकता है।

Exit Poll Bengal 2026: बांग्लादेशी संसद में बंगाल की चर्चा
बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने अपनी संसद में पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के बंगाल प्रांत में बीजेपी की सरकार बनती है, तो वहां से बड़े पैमाने पर लोगों को वापस भेजा जा सकता है। हुसैन के अनुसार, यह स्थिति बांग्लादेश के लिए एक गंभीर 'रिफ्यूजी संकट' पैदा कर देगी। यह बयान दिखाता है कि भारतीय चुनाव के नतीजे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, खासकर पड़ोसी देशों की राजनीति को कैसे प्रभावित कर रहे हैं।
एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। 'टुडेज चाणक्य' जैसी एजेंसियों ने बीजेपी को 192 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि सत्ताधारी टीएमसी 100 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है। पहली बार कई सर्वे एजेंसियां बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने की संभावना जता रही हैं। इन आंकड़ों ने ही बांग्लादेशी नेताओं के बीच डर और चर्चा का माहौल पैदा किया है।
ये भी पढे़ं: Himanta Bangladesh Statement: हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से हिला ढाका! बांग्लादेश ने भारतीय दूत को किया तलब
घुसपैठ का मुद्दा और बीजेपी का रुख
भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में 'घुसपैठ' को एक बड़ा मुद्दा बनाया है। बीजेपी नेताओं का साफ कहना है कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह घुसपैठ रोकने की दिशा में एक संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब धीरे-धीरे टीएमसी के मददगार और भारत विरोधी चेहरे सामने आ रहे हैं, जो बदलाव से डरे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Bengal Exit Poll: चुनाव में क्यों पिछड़ रही TMC? एग्जिट पोल में छिपे वो 5 मुद्दे जिन्होंने बदल बंगाला का मूड!
Akhtari Hussain MP Bangladesh: एनसीपी का भारत विरोधी एजेंडा
बांग्लादेश की 'नेशनल सिटिजन पार्टी' (NCP) अपने भारत विरोधी रुख के लिए जानी जाती है। इस पार्टी का गठन शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्र नेताओं ने किया है। यह पार्टी न केवल भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देती है, बल्कि जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी संगठनों के साथ भी इसके संबंध बताए जाते हैं। इनके नेताओं ने पहले भी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं, जो दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications