Video: जब नहर में फंस गया सबसे लंबा और भारी मगरमच्छ, देखिए फिर क्या हुआ...

श्रीलंका में एक मगरमच्छ बच्चों के खेलने वाली नहर में फंस गया। लोगों को जैसे ही इसका पता चला वहां हंगामा मच गया।

मतारा (श्रीलंका)। क्या आपने कभी 17 फीट लंबे और एक टन भारी मगरमच्छ को देखा है? अगर नहीं तो देखिए ये खास वीडियो जो उस समय सामने आया जब नहर में फंसे इस मगरमच्छ को वहां से निकाल कर नदी तक पहुंचाया गया।

crocodile

क्रेन से निकाला गया सबसे बड़ा मगरमच्छ

मामला श्रीलंका के मतारा इलाके का है। जहां सबसे बड़ा मगरमच्छ बच्चों के खेलने वाली एक नहर में फंस गया। लोगों को जैसे ही इसका पता चला वहां हंगामा मच गया।

आनन-फानन में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत ही मामले की सूचना श्रीलंकाई वन्य अधिकारियों को दी।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उस मगरमच्छ को पकड़ा। उसका वजन करके अधिकारी भी चौंक गए। ये मगरमच्छ एक टन का था। जिसकी लंबाई 17 फीट थी।

नहर से नदी में पहुंचाया गया मगरमच्छ

अधिकारियों ने तुरंत ही मगरमच्छ को काबू करने के लिए एक क्रेन मंगाई। जिसके जरिए इसे नहर से निकालकर एक नदी में छोड़ने के लिए ले जाया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक ये मगरमच्छ नहर तक कैसे पहुंचा ये कोई नहीं जानता। हालांकि खास बात यही रही कि इस मगरमच्छ ने किसी को अपना शिकार नहीं बनाया।

अधिकारियों के मुताबिक ये अब तक मिले मगरमच्छ से काफी बड़ा था। माना जा रहा है कि भोजन की तलाश में ये मगरमच्छ यहां पहुंचा होगा। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+