'सही से पहने अंडरगारमेंट्स', इस एयर लाइन्स ने फ्लाइट अटेंडेंट के लिए जारी की चौंकाने वाली गाइडलाइंस
Delta air lines memo: अमेरिका की डेल्टा एयर लाइन्स ने फ्लाइट अटेंडेंट की पहनावे को लेकर नई गाइड-लाइन जारी की हैं। इसमें फ्लाइट अटेडेन्ट्स को खूबसूरती, मेकअप, हेयरस्टाइल, ज्वैलरी कैसी ये तो बताया ही गया है इसके साथ ही "अंडरगारमेंट्स" पहनने को लेकर जो सख्त निर्देश जारी किया है। उसके बाद डेल्टा एयर लाइन्स सुर्खियों में आ चुकी है।
ये गाइडलाइंस केवल मौजूदा कर्मचारियों के लिए ही नहीं हैं, बल्कि एयरलाइन में शामिल होने वाले इच्छुक फ्लाइट अटेंडेंट के लिए भी ये गाइड लाइन हैं। "फ्लाइट अटेंडेंट हायरिंग अपीयरेंस रिक्वायरमेंट्स" नाम से जारी दो पन्ने के मेमो में एक डिटेल फैशन गाइड की तरह है, जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट को साक्षात्कार से लेकर इन-फ्लाइट सेवा तक खुद को कैसे प्रस्तुत करना शामिल है।

फ्लाइट अटेंडेंट के लिए जारी किए गए नए मेमाे से विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि इस मेमो की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि "अंडरगारमेंट्स पहनने" और "अंडरगारमेंट्स सही से पहने ताकी वे दिखाई न दें" यह सुनिश्चित करने का आदेश शामिल भी है। इसके अलावा बालों से लेकर नेल और बॉडी पर टैटू को लेकर गाइडलाइन जारी की है।
एयरलाइंस की नई गाइडलाइन
- स्कर्ट या ड्रेस की लंबाई घुटनों तक या उससे नीचे होनी चाहिए।
- स्पोर्ट्स शूज की अनुमति कतई नहीं होगी, फ्लाइट अटेंडेंट हील सैंडल या सिलिंग बैक शूज पहन सकते हैं।
- बालों का नेचुरल कलर होना चाहिए, जिसमें बोल्ड हाइलाइट्स या आर्टीफिशियल शेड्स नहीं होने चाहिए।
- आइलैशेज नेचुरल होनी चाहिए, आर्टीफिशियल आदलैसेस का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
- अगर बाल अगर लंबे हैं या कंधे के ऊपर है तो पिन अप करके बड़े करीने से बांधा जाना चाहिए।
- नाखून नेचुरल होने चाहिए, जिनमें मल्टी कलर, नियोन कलर, ग्लिटर या नेल आर्ट अलाउड नहीं होगी।
- अगर शरीर पर टैटू हैं तो वो बैंडेज का इस्तेमाल नहीं कर सकते बल्कि उसकी जगह कपड़े या वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमान कर सकते हैं।
- नाक में एक पियरसिंग और एक स्टड पहनने की अनुमति दी गई है। जबकि कान में दो- दो पियरसिंग की अनुमति है लेकिन इयररिंग छोटे-छोटे होने चाहिए।
- ड्रेस पहनने वाले पुरुषों को अपनी बटन-कॉलर वाली ड्रेस शर्ट के साथ टाई पहनना आवश्यक है।
- च्यूइंग गम और फोन या ईयरबड के उपयोग को वर्जित किया गया है।
डेल्टा फ्लाइट अटेंडेंट्स के बिहेवियर संबंधी गाइड लाइन
अपनी इस गाइड लाइन ने कहा "डेल्टा फ्लाइट अटेंडेंट पैंसेजर्स के साथ सबसे ज़्यादा समय बिताते हैं और हमारी एयरलाइन का चेहरा हैं। उन्हें डेल्टा ब्रांड को अपनाते हुए प्रत्येक ग्राहक के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जुनूनी होना चाहिए। डेल्टा फ्लाइट अटेंडेंट से यह अपेक्षा की जाती है कि वह हमारे ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण पल बनाते हुए स्वागत करने वाला, उन्नत और देखभाल करने वाला अनुभव प्रदान करे। कस्टमर का एक्सपीरिएंस फ्लाइट अटेंडेंट के ड्रेसिंग से शुरू होता है। इसलिए इस पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications