भुखमरी पर आर-पार! UN अधिकारी ने दी चुनौती, क्या Elon Musk देंगे 4.4 हजार करोड़ रुपए दान?
यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के निदेशक डेविड बेस्ली ने एलन मस्क को चुनौती देते हुए कहा कि, वो उनसे कहीं भी मिलने के लिए तैयार हैं।
वॉशिंगटन, नवंबर 02: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क और यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर डेविल बेस्ली के बीच ट्विटर युद्ध लगातार जारी है और अब डेविड बेस्ली ने एलन मस्क को जवाब देते हुए कहा है कि, वो एलन मस्क से कहीं पर भी मिलने के लिए तैयार हैं।

एलन मस्क बनाम डेविड बेस्ली
एलन मस्क और डेविड बेस्ली के बीच ट्विटर पर ये लड़ाई तब शुरू हुई है, जब डेविड बेस्ली मे सीएनएन के एक कार्यक्रम के दौरान विश्व में भुखमरी और खाद्य संकट को लेकर एलन मस्क की संपत्ति पर टिप्पणी की थी। यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के निदेशक डेविड बेस्ली ने कहा था कि, अगर एलन मस्क और जोफ बेजोस अपनी संपत्ति का सिर्फ 2 प्रतिशत हिस्सा दान कर देते हैं, तो दुनिया में भुखमरी का संकट खत्म हो जाएगा। जिसके बाद एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर डेविड बेस्ली अपनी बात को सबूतों के साथ साबित कर दें, तो वो अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर्स को बेचने के लिए तैयार हैं।

डेविड बेस्ली ने दिया जवाब
सोमवार को डेविड बेस्ली ने दक्षिण अफ्रीका में जन्मे अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क को चुनौती देते हुए कहा कि वो एलन मस्क के साथ कहीं पर भी बैठकर बहस करने के लिए तैयार हैं। सीएनएन के एक कार्यक्रम के दौरान यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर ने पिछले हफ्ते कहा था कि, अगर विश्व के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अपनी संपत्ति का सिर्फ 2 प्रतिशत हिस्सा दान कर दें, तो पूरी दुनिया से भुखमरी खत्म हो जाएगा। अबुधाबी में सीएनएन के एक कार्यक्रम के दौरान यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर ने वैश्विक भुखमरी और अति धनवान लोगों की मदद को लेकर कहा कि, विश्व के अति धनवान लोगों की संपत्ति के न्यूनतम हिस्से से विश्व में भूख का संकट खत्म हो सकता है और एलन मस्क जैसे विश्व के सबसे अमीर कारोबारी को दान करना चाहिए

6 अरब डॉलर की जरूरत
यूनाइटेड नेशंस के वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर डेविड बेस्ली ने सीएनएन के कार्यक्रम 'कनेक्ट द वर्ल्ड विद बैकी एंडरसन' के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि, विश्व के अरबपतियों को 'एक बार में एक कदम' उठाने की जरूरत है। उन्होंने खासकर विश्व के दो सबसे अमीर एलन मस्क और जेफ बेजोस की संपत्ति का हवाला देते हुए कहा कि, 'एक बार में एक कदम' उठा लिया जाए तो विश्व से भूख का संकट ही हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, "विश्व के करीब 4 करोड़ 20 लाख लोग, जो भूख की वजह से निश्चित तौर पर मरने वाले हैं, उनकी मदद के लिए 6 अरब डॉलर की जरूरत होगी और अगर हम उन तक नहीं पहुंच पाएं, तो उनकी यकीनन मौत हो जाएगी।

एलन मस्क ने दी चुनौती
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, "अगर डब्ल्यूएफपी इस ट्विटर थ्रेड पर बता सकता है कि कैसे 6 अरब डॉलर से दुनिया में भूख की समस्या खत्म हो जाएगी, तो मैं अभी टेस्ला के तमाम शेयर्स बेच दूंगा और इस काम को करूंगा।" हालांकि, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि, विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को सार्वजनिक रूप से खुलासा करना चाहिए कि वे अपने धन का उपयोग कैसे कर रहे हैं।

मस्क ने सार्वजनिक खर्च की कही बात
मस्क ने कहा कि, 'लेकिन यह ओपन सोर्स अकाउंटिंग होना चाहिए, ताकि जनता ठीक से देख सके कि पैसा कैसे खर्च किया जाता है। हालांकि, डब्ल्यूएफपी की तरफ से अभी तक एलन मस्क के इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। वर्ल्ड फुड प्रोग्राम के डायरेक्टर ने कहा था कि, ''दुनिया में भुखमरी के कगार पर खड़े करीब 4 करोड़ 20 लाख लोगों को बचाने के लिए, जो वास्तव में मरने के कगार पर हैं, 6 अरब डॉलर की जरूरत होगी, लेकिन हम उनतक मदद नहीं पहुंचा पा रहे हैं''।

एलन मस्क की संपत्ति
आपको बता दें कि, एलन मस्क जब इस बार दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे, तो डब्ल्यूएफपी के निदेशक बेस्ली ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि, ''एलन, जश्न मनाने के लिए मैं आपको जीवन में एक बार मौका दे रहा हूं, 42 मिलियन लोगों को सिर्फ 6.6 अरब डॉलर में भुखमरी से बचाने में हमारी मदद करें !! ऑफ़र जल्द ही समाप्त हो जाता है...और उनका जीवन भी समाप्त हो जाता है।'' हालांकि, बेस्ली के इस ट्वीट के के बाद मस्क की संपत्ति 300 अरब डॉलर को पार कर गई। डब्ल्यूएफपी के अधिकारी ने एलन मस्क से 6.6 अरब डॉलर दान में मांगा था। वहीं आपको बता दें कि, सिर्फ 29 अक्टूबर को एलन मस्क की संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

एक ट्रलियन से ज्यादा की है टेस्ला
वहीं, आपको बता दें कि, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला विश्व की उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिसकी कीमत एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। वहीं, एलन मस्क के पास अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस से 100 अरब डॉलर की ज्यादा संपत्ति हो गई है। और एलन मस्क ने कहा है कि, अगर डब्ल्यूएफपी के निदेशक साबित कर दें कि, 6.6 अरब डॉलर दान देने से विश्व में खाद्य संकट खत्म हो जाएगा, तो वो अपनी सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के शेयर्स बेचकर वो दान कर देंगे। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने शर्त रख दी है, कि डब्ल्यूएफपी को बताना होगा कि, वो पैसा किस तरीके से खर्च करते हों और इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications